TNPSC के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए किसका है पहला पेपर
यह एग्जाम 580 असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए 2 पेपर होंगे इसमें एक तो विषय का पेपर होगा और दूसरा जनरल स्टडीज का होगा।

Tamil Nadu Public Service Commission (TNPSC) तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए फॉर्म भरा था वह अपना हॉल टिकट tnpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 7 अप्रैल को होगा। यह एग्जाम 580 असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए 2 पेपर होंगे इसमें एक तो विषय का पेपर होगा और दूसरा जनरल स्टडीज का होगा।
पेपर 1 विषय का होगा जोकि 7 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगा। वहीं पेपर 2 जनरल स्टडीज का होगा। यह पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को एक ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा होगी। मेरिट सूची के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्त किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाना होगा। जब इस वेबसाइट को खोलेंगे तो इसके होम पेज पर ‘download admit card’ का लिंक दिखाई देगा। अब इस लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने के बाद यहां नया पेज खुल जाएगा। अब यहां कुछ डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालने होंगे। यह डिटेल्स डालने के बाद सबमिट करते ही हॉल टिकट आपके सामने होगा। अब कैंडिडेट इसे डाउनलोड कर सकते हैं इसके अलावा इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।