Sarkari Naukri, Sarkari Results: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के रिक्त पदों के लिए हो रही है। रिक्त पदों की संख्या 1226 है और आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 है। प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी होगा और अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में 200 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन के लिए 31 मार्च 2022 तक का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर विजिट करके जानकारी पा सकते हैं। रिक्त पदों में महिला उम्मीदवारों के लिए 68 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 181 पद हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 249 है। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार 25500 रुपए से 81100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: CHECK HERE
रिक्त पदों की संख्या 123 है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 62 सीटें हैं, ओबीसी के लिए 17 सीटें हैं, एससी के लिए 25 सीटें और एसटी के लिए 19 सीटें हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2021 से शुरू होगी और कैंडीडेट्स को आवेदन के लिए 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया जाएगा। अभी परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज के पद पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या 123 है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर विजिट करें।
सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडिडेट का भारतीय नागरिक और असम का स्थानीय नागरिक होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2022 है।
सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।
अनारक्षित वर्ग- 126
ओबीसी/एमओबीसी- 83
एससी- 21
एसटी (एच)- 25
एसटी (पी)- 21
ईडब्ल्यूएस- 30
ऑफिस ऑफ द चेयरमैन, स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या 306 है और 9 जनवरी, 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट police.assam.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
स्टेप 1- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर दिखाई दे रहे एसबीआई सीबीओ भर्ती से जुड़े लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4- आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करके आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 5- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट कर आवेदन शुल्क भरें।
स्टेप 6- अपने आवेदन को डाउनलोड कर लें और प्रिंट ले लें।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निकाली गई सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 3 राउंड में होगा। ये तीन राउंड ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के होंगे। कैंडीडेट्स को सभी राउंड्स क्लीयर करने होंगे।
कैंडीडेट्स की आयु सीमा 21 से 30 साल के बीच में होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास भारतीय रिजर्व बैंक की दूसरी सूची के तहत आने वाले किसी कॉमर्शियल बैंक या किसी क्षेत्रीय बैंक में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में बंपर भर्ती निकली है। भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। रिक्त पदों की संख्या 1226 है। आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी होगा।
इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडीडेट का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडीडेट ने राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल और एथलेटिक्स में भी पहचान बनाई हो। आयु सीमा 18 से 23 साल है।
रिक्त पदों में महिला उम्मीदवारों के लिए 68 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 181 पद हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 249 है।
सीआईएसएफ की इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 1 सितंबर, 2019 से 31 मार्च, 2022 तक आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में किए गए परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार 25500 रुपए से 81100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
कैंडीडेट्स का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रायल टेस्ट और प्रोफिसिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा।
सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 249 है, जिसके लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
कैंडीडेट्स को इन पदों पर भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इच्छुक उम्मीदवार ser.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की अधिकतम आयु 42 साल है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडीडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना एक जनवरी 2022 से होगी।
रेलवे की ये भर्ती जनरल डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जामिनेशन के जरिए होगी। रिक्त पदों में अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 277 पद, एससी के लिए 126 पद, एसटी के लिए 30 पद, ओबीसी के लिए 87 पद हैं।
रेलवे में भर्ती की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER)में गुड्स गार्ड के पदों पर वैकेंसी है। रिक्त पदों की संख्या 520 है और आवेदन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार ser.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलेगी। भर्ती की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। कैंडीडेट की आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम दिल्ली ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर 2021 से आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 1120 है।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट mlncdu.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2- Recruitment for Non-Teaching Posts पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई डिटेल्स भरें।
स्टेप 4- आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड कर लें।
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के कैंडीडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपए देना होगा। वहीं एससी, एसटी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय में कई पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत नॉन टीचिंग पदों को भरा जाएगा। रिक्त पदों की संख्या 18 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mlncdu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट 10वीं पास होना चाहिए। आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 30 साल है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
टेक्नीशियन (टी -1) के कुल 641 पद रिक्त हैं। इसमें जनरल के 286, एससी के 93, एसटी के 68, ओबीसी के 133 और ईडब्ल्यूएस के 61 पद हैं।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती टेक्नीशियन के पदों के लिए है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं। रिक्त पदों की संख्या 641 है और आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 है। आयु सीमा की बात करें तो 18 साल से 30 साल तक के कैंडीडेट्स इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
रिक्त पदों पर आवेदन के लिए कैंडीडेट्स की आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।