भारतीय नौसेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। नौसेना अकादमी (आईएनए) केरल में भारतीय नौसेना के सूचना प्रौद्योगिकी प्रवेश में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हुई है और आवेदन करने के लिए 10 फरवरी तक का समय है। आवेदन करने के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इस भर्ती के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और मेरिट एसएसबी अंकों के आधार पर तैयार होगी।
इसके अलावा आज से एसएससी सीजीएल भर्ती के आवेदक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आज करेक्शन विंडो को खोल देगा। करेक्शन की ये विंडो 1 फरवरी तक खुली रहेगी। पहली बार करेक्शन के लिए आवेदक को 200 रुपए शुल्क देना होगा और दूसरी बार के लिए 500 रुपए देने होंगे। इस शुल्क में किसी वर्ग को छूट नहीं मिलेगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा अप्रैल 2022 में होगी।
केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में भर्ती निकली है। अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको भर्ती से जुड़े सारे अपडेट्स मिलेंगे।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर विजिट करें।
स्टेप 2- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 3- लेटेस्ट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
स्टेप 4- फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसी के आधार पर कैंडीडेट का सिलेक्शन होगा। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।
जो कैंडीडेट इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, उनकी अधिकतम आयु 30 साल तक होनी चाहिए। आवेदन के लिए शुल्क के रूप में 295 रु देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए आवेदन निशुल्क है।
इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में B.Tech/B.E की डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
कुल रिक्त पद- 133
सिविल इंजीनियर- 68
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- 34
मैकेनिकल इंजीनियर- 31
NHPC लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या 133 है। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2022 है। आवेदन करने के लिए NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर विजिट करें।
इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 1/2 साल और अधिकतम आयु 19 1/2 साल निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार JEE Mains 2021 में उपस्थित हुआ होना चाहिए।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अप्रैल 2022 में एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 23 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 21 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के 65 पद, सब इंस्पेक्टर के 43 पद, गुल्मयानक के 89 पद और फायर ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UKSSSC) ने सब इंस्पेक्टर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 21 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 12 फरवरी 2022 तक भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कुक और एलडीसी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
एलडीसी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी के कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कुक के 11 पद, वॉशरमैन के 3 पद, सफाईवाला के 13 पद, नाई के 7 पद और लोअर डिविजन क्लर्क के 11 पद शामिल हैं।
मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर (MIRC) अहमदनगर, महाराष्ट्र ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी के 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार 12 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
महाराष्ट्र में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। सभी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडस्ट्री इंस्पेक्टर के 103 पद, डिप्टी इंस्पेक्टर के 114 पद, टेक्निकल असिस्टेंट के 14 पद, टैक्स असिस्टेंट के 117 पद, क्लर्क टाइपिस्ट (मराठी) के 473 पद और क्लर्क टाइपिस्ट (इंग्लिश) के 79 पद सहित कुल 900 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और क्लर्क टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 19 साल से 38 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, डिप्टी इंस्पेक्टर, टेक्निकल असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है।
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन (MPSC) ने ग्रुप सी के 900 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in पर 5 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
पीजीटी और टीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा प्रिंसिपल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 32 साल और अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1749 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्रिंसिपल के 109 पद, पीजीटी इंग्लिश के 77 पद, पीजीटी फिजिक्स के 95 पद, पीजीटी केमेस्ट्री के 97 पद, पीजीटी मैथमेटिक्स के 94 पद, पीजीटी बायोलॉजी के 92 पद, पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 2 पद, पीजीटी कॉमर्स के 60 पद, पीजीटी इकोनॉमिक्स के 30 पद, टीजीटी इंग्लिश के 297 पद, टीजीटी मैथमेटिक्स के 282 पद, टीजीटी उड़िया के 67 पद, टीजीटी साइंस के 68 पद, टीजीटी सोशल साइंस के 95 पद, फिजिकल एजुकेशन टीचर के 129 पद, लाइब्रेरियन के 1 पद और कंप्यूटर टीचर के 154 पद शामिल हैं।
ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS) ने स्कूल और मास एजुकेशन डिपार्टमेंट, ओडिशा सरकार के तहत प्रिंसिपल, पीजीटी और बीजेपी सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 20 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर जियोफिजिसिस्ट: 05
जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट: 08
टेक्निकल असिस्टेंट – रसायन विज्ञान: 04
टेक्निकल असिस्टेंट- हाइड्रोजियोलॉजी: 36
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट, जूनियर जियोफिजिसिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 03 फरवरी 2022 से 02 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की वेबसाइट http://applications.prasarbharati.org/ पर प्रसार भारती वेबसाइट पर प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यकता के अनुसार कहानियों का अनुवाद, संपादन, प्रारूपित करना। रेडियो और डिजिटल माध्यमों के लिए आकर्षक तरीके से स्क्रिप्ट लिखना। विशेष कार्यक्रमों के लिए मांग के आधार पर साक्षात्कार आयोजित करना। एवी माध्यम के लिए अच्छी प्रस्तुति कौशल के साथ प्रभावशाली आवाज।
भारतीय नौसेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास बड़ा मौका है। दरअसल नौसेना के सूचना प्रौद्योगिकी प्रवेश में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक महिला और पुरुष कैंडीडेट भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।