भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने ट्रेनी इंजीनियर-1 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं। रिक्त पदों की संख्या 8 है और ये भर्ती अस्थायी तौर पर की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित कैंडीडेट को 30 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। कैंडीडेट्स का चयन पहले 2 सालों के लिए होगा, बाद में उसे एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: CHECK HERE
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी को शुरू हुई थी और 10 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए 1925 पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के माध्यम से सीआईएसएफ द्वारा कुल 249 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 31 मार्च, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 249 रिक्तियों में से 68 महिला उम्मीदवारों को और 181 पुरुष उम्मीदवारों को आवंटित किया जाएगा।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cisf.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 से 19 जनवरी 2022 तक वॉक-इन-इंटरव्यू (सुबह 09:30 से 11:30 बजे के बीच) में बायो-डेटा, हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र और शिक्षा प्रमाण पत्र के साथ शामिल हो सकते हैं।
टेक्नीशियन माइक्रोबायोलॉजी-साइंस विषय के साथ 12वीं क साथ किसी प्रतिष्ठित संस्थान से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में 01 साल का डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव। वहीं, नर्स के पदे के लिए उम्मीदवार के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी के साथ ऑन्कोलॉजी नर्सिंग के साथ 50 बेड वाले अस्पताल में 1 साल का क्लिनिकल अनुभव होना चाहिए।
टेक्नीशियन माइक्रोबायोलॉजी-02
नर्स -14
फार्मासिस्ट-02
साइंस के साथ 12वीं पास के अलावा सर्टिफिकेट कोर्स / जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी के साथ ऑन्कोलॉजी नर्सिंग / बेसिक या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) में डिप्लोमा सहित अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार टीएमसी भर्ती 2022 अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
टाटा मेमोरियल सेंटर (Tata Memorial Centre) ने टेक्नीशियन माइक्रोबायोलॉजी ( Technician Microbiology), नर्स (Nurse) और फार्मासिस्ट (Pharmacist) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 से 19 जनवरी 2022 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू ( walk-in-interview) में शामिल हो सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार उत्तराखंड में इन पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
शुगरकेन सुपरवाइजर, स्टेट मिल्क सुपरवाइजर और फूड प्रोसेसिंग ब्रांच सुपरवाइजर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, मत्स्य निरीक्षक पद के लिए उम्मीदवारों को लेवल 5 के तहत 29200 रुपए से 92300 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
इस प्रक्रिया के माध्यम से शुगरकेन सुपरवाइजर के 78 पद, स्टेट मिल्क सुपरवाइजर के 9 पद, प्लांटेशन सुपरवाइजर के 4 पद, गार्डन ओवरसीयर के 1 पद और फूड प्रोसेसिंग ब्रांच सुपरवाइजर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, उत्तराखंड के मत्स्य विभाग में मत्स्य निरीक्षक के 28 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UKSSSC) ने सुपरवाइजर और मत्स्य निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार UKSSSC Matsya Nirakshak Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर 20 जनवरी 2022 से 5 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 18 जनवरी से 8 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कुल 2504 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
सभी योग्य उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर 16 जनवरी से 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 360 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 120 रुपए शुल्क देना होगा।
क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 85 अंकों के 170 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, टाइपिंग टेस्ट के लिए उम्मीदवारों की अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में काम का भी अनुभव होना चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सेक्रेटेरिएट एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज डिपार्टमेंट में क्लर्क के कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 16 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमिशन ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर 16 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 17 जनवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, बिहार राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को 200 रुपए शुल्क देना होगा।
बिहार में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से केमिस्ट्री / एनवायरमेंटल साइंस में बीएससी की डिग्री या फिर केमिस्ट्री / सिविल / एनवायरमेंटल साइंस / पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग /आर्किटेक्चर में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर के कुल 286 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 115 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 28 पद, ईबीसी कैटेगरी के 51 पद, ओबीसी कैटेगरी के 34 पद, बीसी (महिला) कैटेगरी के 9 पद, एससी कैटेगरी के 46 पद और एसटी कैटेगरी के 3 पद शामिल हैं।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल / अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स के डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 405 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप ए पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपए और ग्रुप बी पदों के लिए 44900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन (OPSC) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 9 फरवरी 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
1. सीटी मोची- 88
2. सीटी टेलर- 47
3. सीटी कुक- 897
4. सीटी वाटर कैरियर- 510
5. सीटी वॉशर मैन- 338
6. सीटी बार्बर- 123
7. सीटी स्वीपर- 617
8. सीटी कारपेंटर- 13
9. सीटी पेंटर- 03
10. सीटी इलेक्ट्रीशियन- 04
11. सीटी ड्राफ्ट्समैन- 01
12. सीटी वेटर- 06
13. सीटी माली- 04
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 15 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 28 फरवरी 2022
फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 28 फरवरी 2022
संभावित परीक्षा की तारीख- जून 2022