RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरु की जाएगी।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1098 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2040 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 52 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 33800 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा मई 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है।
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या BE / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार RSMSSB JE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 21 जनवरी से 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए देना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।