RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2022: राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 जून 2022 से किया जाना है।
परीक्षा 28 जून 2022 से 30 जून 2022 तक चलेगी। लैब असिस्टेंट (साइंस) पद के लिए पेपर I और पेपर II के लिए पहले चरण की परीक्षा 28 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। लैब असिस्टेंट (साइंस) पद के लिए दूसरे चरण के लिए पेपर I और पेपर II 29 जून 2022 को आयोजित किया जाएगा।
लैब असिस्टेंट (भूगोल) और लैब असिस्टेंट (गृह विज्ञान) पद के लिए लिखित परीक्षा 30 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1012 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक चली थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई थी।
RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2022 Out How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन में जाएं।
-अब Direct Rercruitment of Lab. Assistant – 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-यहां Get Admit Card पर क्लिक करें।
-पंजीकरण संख्या,जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।