Rajasthan Police Constable Re-Exam Admit Card 2022: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के पद के लिए 02 जुलाई 2022 को होने वाली पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न
ॉरीजनिंग एंड बेसिक नॉलेज ऑफ कंप्यूटर में कुल 60 अंकों के 60 प्रश्न होंगे। जनरल नॉलेज, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और करंट अफेयर्स के लिए 35 अंकों के 35 प्रश्न होंगे। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों/नियमों के बारे में जानकारी के लिए 10 अंकों के 10 प्रश्न और राजस्थान सं संबंधित सामान्य ज्ञान के लिए 45 अंकों के 45 प्रश्न होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 की पुन: परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
अब, ‘Get Admit Card’ लिंक पर जाएं।
एक नया पेज ओपन होगा।
अपना लॉग इन क्रेडेंशिल सबमिट करें।
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
बता दें कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 14 मई 2022 को दूसरी पाली में आयोजित होने वाली थी, लेकिन पेपर वायरल होने की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और अब 02 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।