Police Recruitment 2021: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Odisha Police Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 2 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 दिसंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / इंफॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट / फिजिक्स / मैथमेटिक्स / स्टैटिसटिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स से B.Sc या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) के 144 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 81 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 24 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 39 पद पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 15000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर फरवरी 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। सभी योग्य उम्मीदवार Odisha Police ASI Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 2 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 355 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि, एससी / एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।