MPPSC Prelims Admit Card 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा प्रांरभिक परीक्षा (MPPSC SES Prelims Exam 2022) का एडमिट कार्ड (MPPSC SES Prelims Admit Card 2022) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in और mponline.gov.inके जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को राज्य में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए 466 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बताएं गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन पदों के लिए पहले 22 मई 2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया था।
बता दें इस परीक्षा के लिए दोबारा से 25 मई 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू गई थी और 3 जून 2022 तक चली थी। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री मांगी गई थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई थी।
MPPSC SES Prelims Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ टैब पर जाएं।
3.यहां ‘एडमिट कार्ड – राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021’ के लिंक पर लिंक करें।
4.अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
5.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।