IFFCO Graduate Engineer Apprentice Recruitment 2022: इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने ग्रैजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी IFFCO Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट gea.iffco.in पर 15 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू की गई है।
IFFCO Apprentice Salary: इतना मिलेगा वेतन
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड में ग्रैजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
IFFCO Apprentice Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?
अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग के केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल डिसिप्लिन में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
IFFCO Apprentice Exam: इस आधार पर होगा चयन
अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी ऑनलाइन टेस्ट, फाइनल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। फाइनल टेस्ट अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना और मुंबई सहित अन्य जगहों पर होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gea.iffco.in पर 15 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।