IDBI Executive Admit Card 2022 released at ibpsonline.ibps.in: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने IDBI Executive Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IDBI Executive Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 9 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लॉजिकल रीजनिंग, डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, बैंकिंग अवेयरनेस और कंप्यूटर आदि विषयों से से 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
How to download IDBI Executive Admit Card 2022
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं और फिर ‘Recruitment of Executive (On Contract)’ के नीचे ‘Call Letter for Online Examination’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 4: अब उम्मीदवार ‘IDBI Executive Admit Card 2022’ डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
IDBI Executive Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव के 1044 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 418 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 175 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 79 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 268 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 104 पद शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।