BSF Recruitment 2022: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSF Constable Tradesman Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 1 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 2788 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुष कांस्टेबल के 2651 पदों और महिला कॉन्स्टेबल के 137 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलार्म भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार BSF Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 1 मार्च 2022 का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।