BSF Admit Card 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने BSF Constable, SI & HC Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कांस्टेबल के 130 पद, सब इंस्पेक्टर के 16 पद और हेड कांस्टेबल के 135 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 30 मई से 28 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
How to download BSF Constable, HC and SI Exam 2022 Admit Card
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे कैंडिडेट लॉगइन के सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: फिर ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 4: अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।