scorecardresearch

पत्नी के पूर्व प्रेमी का सिर काट फ्रिज रखता था युगांडा का तानाशाह, ईदी अमीन के हरम में थीं 30 महिलाएं

युगांडा के कुछ लोगों का मनना है कि ईदी अमीन अपने दुश्मनों को मारने के बाद उनका खून पिया करते थे क्योंकि यह उनके जनजाति की प्रथा थी।

Uganda | dictator | Idi Amin
युगांडा के पूर्व तानाशाह ईदी अमीन (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स)

युगांडा (Uganda) के तानाशाह ईदी अमीन (Former Dictator Idi Amin) आधुनिक इतिहास के सबसे क्रूर तानाशाहों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने एक फैसले से एशियाइयों पर कहर बरपा दिया था। ईदी अमीन ने अपने एक सपने के आधार पर युगांडा में वर्षों से रह रहे करीब 60000 एशियाइयों को देश से निकल जाने का आदेश दे दिया था।

ईदी अमीन भारी-भरकम काया के व्यक्ति थें। उनकी लंबाई छह फीट चार इंच और वजन करीब 135 किलो था। उनपर इंसानों के मांस खाने से लेकर खून पीने तक के आरोप लगते रहे हैं। अमीन काकवा जनजाति के थे। वह सैन्य तख्तापलट के जरिए युगांडा के राष्ट्रपति बने थे और आठ वर्ष तक सत्ता में रहे।  

फ्रिज में रखा था सिर

ईदी अमीन जब युगांडा के राष्ट्रपति थें, तब भारत के उच्चायुक्त मदनजीत सिंह थें। उन्होंने अपनी किताब ‘कल्चर ऑफ़ द सेपल्करे’ में अमीन के पूर्व नौकर मोज़ेज़ अलोगा के हवाले एक बेहद ही डरावना किस्सा लिखा। बीबीसी संवाददाता रेहान फ़ज़ल ने ईदी अमीन पर लिखी एक विस्तृत रिपोर्ट में इस किस्से का जिक्र किया है।

ईदी अमीन के नौकर ने युगांडा से कीनिया भाग आने के बाद मदनजीत सिंह को बताया था कि अमीन अपने पुराने घर का एक कमरा हमेशा बंद रखते थे। उस कमरे में अमीन के अलावा सिर्फ अलोगा को जाने की इजाजत थी। अलोगा सिर्फ सफाई के लिए कमरे में जाते थे।

हमेशा बंद रहने की वजह से अमीन की पांचवीं पत्नी सारा क्योलाबा को उस कमरे में बहुत दिलचस्पी थी। वह कमरे को अंदर से देखना चाहती थीं। उन्होंने अमीन के नौकर को कमरा खोलने को कहा। पहले तो नौकर ने मना किया क्योंकि अमीन का आदेश था कि कोई कमरे में न घुसने पाए।

हालांकि नौकर की झिझक के बाद भी क्योलाबा नहीं मानीं। उन्होंने नौकर पर दबाव बनाया। साथ ही कुछ पैसे भी दे दिए। इसके बाद नौकर ने कमरा खोल दिया। कमरे में दो फ्रीज रखे हुए थे। ईदी अमीन की पत्नी ने जैसे ही फ्रिज का दरवाजा खोला, वह चिल्लाकर बेहोश हो गईं। फ्रिज के भीतर ईदी अमीन की पांचवीं पत्नी सारा क्योलाबा के ही पूर्व पति का कटा हुआ सिर रखा था।

हरम में थीं 30 महिलाएं

सारा क्योलाबा कोई पहली महिला नहीं थीं, जिनके प्रेमी का सिर ईदी अमीन ने कटवाया हो। उनका कई महिलाओं के साथ संबंध रहा। ईदी अमीन का जिस भी महिला पर दिल आता था, वह उसके प्रेमी को मरवा देते थे। एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की पत्नी और एक होटल के मैनेजर की पत्नी साथ संबंध बनाने के लिए ईदी अमीन ने योजना बनाकर दोनों को मरवा दिया था। ऐसा माना जाात है कि एक वक्त ऐसा भी था, जब ईदी अमीन के हरम में 30 महिलाएं थीं। अमीन का हरम पूरे युगांडा में फैला हुआ था।

पढें विशेष (Jansattaspecial News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 10-03-2023 at 16:37 IST