रूस का साखा प्रांत ( Sakha Republic) दुनिया का ऐसा सबसे ठंडा इलाका है, जहां लोग रहते हैं। अंटार्कटिका के बाद साखा दुनिया का सबसे ठंडी जगह है, इसे याकूटिया (Yakutia) के नाम से भी जानते हैं। पूर्वी साइबेरिया (East Siberia) में स्थित साखा, आकार में भारत से थोड़ा ही छोटा है। सर्दी के दिनों में यहां का तापमान माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इतनी कड़ाके की ठंड के बावजूद साखा में करीब 10 लाख लोग रहते हैं।
ठंड के दिनों में साखा का औसत तापमान माइनस 55-60 डिग्री सेल्सियस से उपर ही रहता है। ऐसी भीषण ठंड में अगर आप अपने हाथ, पैर और त्वचा को ढंग से नहीं ढंका है तो इन्हें जमने में महज कुछ सेकेंड लगेंगे। सर्दी के दिनों में शायद ही कोई बाहरी बाहरी व्यक्ति यहां जाता है, क्योंकि इतनी सर्दी बर्दाश्त करने सबके बस की बात नहीं है। रूस की मशहूर व्लॉगर एली ( Eli) एक वीडियो में बताती हैं कि बाहरी व्यक्तियों के लिए इस तापमान को सहना बहुत मुश्किल होता है। उल्टी-दस्त और हार्ट फेल हो सकता है। महज 10 सेकेंड जान जा सकती है।
साखा प्रांत ( Sakha Republic) के लोग कैसे रखते हैं खुद को गर्म
सर्दी के दिनों में साखा प्रांत (Sakha Republic) के लोग खुद को कई लेयर गर्म कपड़ों से कवर कर लेते हैं। अलग-अलग जानवरों की खाल और ऊन से बने स्वेटर, ओवरकोट और दूसरे गर्म कपड़े पहनते हैं। कान को ढंकने के लिए जानवरों के फर से बनी टोपी का इस्तेमाल करते हैं। पैर में हमेशा बूट डाले रहते हैं। इसके अलावा घरों में हमेशा आग जलती रहती है, और उसपर पानी गर्म होता रहता है।
कैसे चलती है आजीविका?
साखा में रहने वाले ज्यादातर लोग घोड़े, खच्चर और दूसरे मवेशी पालकर अपना जीवन यापन करते हैं। एली, अपने व्लॉग में बताती हैं कि सर्दी के दिनों में वहां के घोड़ों, खच्चर या दूसरे मवेशियों को किसी शेल्टर की जरूरत नहीं पड़ती। वो यहां के तापमान के मुताबिक ढल गए हैं। उन्हें अलग से किसी भोजन की जरूरत भी नहीं पड़ती, बल्कि खुद ढूंढ लेते हैं और प्यास लगने पर बर्फ ही चबा लेते हैं।
क्या खाकर करते हैं गुजारा?
साखा के लोग ठंड के दिनों घोड़े का कच्चा मांस, लिवर, सूखी मछली खाकर गुजारा करते हैं। इससे विटामिन और दूसरी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। इतनी ठंड में सब्जियां या दूसरी चीजें उगना संभव नहीं है। स्थानीय लोग ठंड में भी मछलियां पकड़ते हैं, इसके लिए खास तरह के औजार इस्तेमाल करते हैं।
britannica के मुताबिक साखा के कुछ घरों में में गर्म पानी की सप्लाई भी है। वहां ठंडी पानी की पाइप नहीं है, क्योंकि वो तुरंत जम जाते हैं। अब तमाम घरों में वाईफाई जैसी भी सुविधाएं भी पहुच गई हैं।