सिनेमा की दुनिया में सबसे बड़े सम्मान के तौर पर देखे जाने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। सोमवार 13 मार्च, 2023 को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के विजेताओं का एलान हुआ। भारत की दो फिल्मों को भी अलग-अलग श्रेणी में सम्मानित किया गया है।
ऑस्कर पाने वाली फिल्मों को विभिन्न मानकों पर दुनिया की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं इस बार जिन फिल्मों ने ऑस्कर जीता है, उनमें से कुछ को कहां देखा जा सकता है।
एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस को 7 अलग-अलग कैटेगरियों में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस बार ऑस्कर में इसी फिल्म का जलवा रहा। इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म की अभिनेत्री मिशेल योह को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस जेमी ली कर्टिस और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के हुई क्वान को सम्मानित किया गया है।
फिल्म का निर्देशन डैनियल क्वान और डैनियल शेइनर्ट ने किया है। दोनों को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीन प्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का भी अवॉर्ड मिला है।

यह फिल्म मार्च 2022 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में चीन की एक महिला की कहानी दिखाई गयी है, जिसे मल्टीवर्स में अपने ही कई रूप मिलते हैं। एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो देखा सकता है।
नैल्वनी
नैल्वनी (Navalny) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। फिल्म कनाडा के डायरेक्टर डेनियल रोहर ने निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में रूसी जेल में बंद अलेक्सी नैल्वनी की कहानी दिखाई गई है। वह रूप से प्रमुख विपक्षी नेता हैं।

नैल्वनी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगता है कि उन्होंने नैल्वनी को जगह देकर मरवाने की कोशिश की थी। नैल्वनी 2021 से जेल में हैं। इस फिल्म को देखने के लिए ऑन-डिमांड स्टोर्स से किराए पर लिया जा सकता है या खरीदा जा सकता है।
वुमेन टॉकिंग
वुमेन टॉकिंग (Women Talking) को बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीन प्ले का अवार्ड मिला है। फिल्म की निर्देशक सारा पोली ने ही इसका स्क्रीन प्ले भी लिखा है। यह फिल्म एक उपन्यास पर आधारित है, जो वुमेन टॉकिंग नाम से ही लिखी गई है।

पोली की जीत से पहली बार महिलाओं ने इस श्रेणी में बैक-टू-बैक वर्षों में अवॉर्ड जीतना का रिकॉर्ड बनाया है। साल 2022 में सियान हेडर ने “कोडा” के लिए इस श्रेणी में अवॉर्ड जीता था। फिल्म की कहानी मेनोनाइट कालोनी की औरतों के साथ हुई रेप की घटना पर आधारित है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
टॉप गन: मेवरिक
टॉम क्रूज स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘टॉप गन: मेवरिक’ (Top Gun Maverick) को बेस्ट साउंड का अवॉर्ड मिला है। फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिन्स्की ने किया है। फिल्म में एक्शन, रोमांच और रफ्तार का अद्भुत कॉकटेल है। टॉप गन: मेवरिक को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।