भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे से टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का मैच होने जा रहा है। अगर आप इस मैच को देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर इसके लिए फ्लाइट टिकट के लिए लाखों रुपये चुकाना पड़ेगा।
मेकमायट्रिप की वेबसाइट पर शनिवार (14 फरवरी) को 15 फरवरी को दिल्ली-मुंबई से कोलंबो डायरेक्ट फ्लाइट का किराया एक पैसेंजर के लिए 1.45 लाख रुपये तक दिखा रहा है। 16 फरवरी के कोलंबो की डायरेक्ट फ्लाइट के किराए से 40-50% ज्यादा है।

दिल्ली से कोलंबो फ्लाइट का किराया
दिल्ली से कोलंबो जाने में डायरेक्ट फ्लाइट से लगभग 4 घंटे का समय लगता हैं। मैच के दिन शाम 7 बजे से पहले एअर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹ 1,09,339 तक है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया ₹ 65,914 से ₹ 1,45,219 तक दिखा रहा है।

मुंबई से कोलंबो फ्लाइट का किराया
वहीं मुंबई से कोलंबो तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को करीब 3 घंटे लगते हैं। 14 फरवरी को श्रीलंकन एयरलाइंस की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹ 66,122 तक है। 15 फरवरी को शाम 7 बजे से पहले एअर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹60,030 है।
₹1.14 लाख तक पहुंचा होटल का किराया
वहीं अगर आप 14 फरवरी और 15 फरवरी को कोलंबो में 3-5 स्टार जैसे बड़े होटलों में 2 लोगों के लिए रूम बुक करते हैं, तो एक नाइट का किराया ₹1.14 लाख तक है। हालांकि, अगर आप छोटे होटलों में 2-3 हजार रुपए तक में भी रूम मिल जाएगा।
चेन्नई से कोलंबो फ्लाइट का किराया
15 फरवरी के लिए चेन्नई से इंडिगो का किराया 25,207 रुपये हो गया हैं, जबकि श्रीलंकन एयरलाइंस के लिए यह 27,087 रुपये है।
बैंगलोर से कोलंबो फ्लाइट का किराया
15 फरवरी के लिए चेन्नई से इंडिगो का किराया 20,864-28,592 रुपये हो गया हैं, जबकि श्रीलंकन एयरलाइंस के लिए यह 27,087 रुपये है।
पिछले मैच में भी हुए थे फ्लाइटस और होटल महंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के समय 13 और 14 सितंबर के आसपास की फ्लाइट्स की मांग बढ़ गई थी। किराए दोगुने हो गए थे। मुंबई से दुबई फ्लाइट का किराया ₹11,000 से शुरू हुआ। दिल्ली से दुबई टिकट लगभग ₹15,000 तक पहुंच गया था। फ्लाइट की वापसी की टिकट की कीमत मैच नजदीक आते-आते ₹25,000 से ₹40,000 तक पहुंच गई थी।
भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच की कुल अनुमानित कीमत
15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले पर पहले संकट के बादल मंडरा रहे थे। इस मैच को लेकर पाकिस्तान की सरकार तरफ से खेलने से इनकार किया गया था। हालांकि, अब मैच हो रहा है। वहीं अगर नहीं होता तो
इससे आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स समेत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच की कुल अनुमानित कीमत 4500 करोड़ बताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
रेवेन्यू सोर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा टेलीविजन और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से आता है। इंडिया-पाक मैच के दौरान एडवरटाइजिंग स्लॉट प्रीमियम गोल्ड बन जाते हैं। प्राइम टाइम में 10 सेकंड के ऐड की कीमत 25-40 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
यहां भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज… होली से पहले 2 महीने का एरियर, जानें कितना मिल सकता है न्यूनतम डीए
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
