इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) शुरू होने में एक हफ्ता रह गया है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर्षित राणा के बाद तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। बंगाल के 29 साल के तेज गेंदबाज को फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। मथीसा पथिराना को भी फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष अधिकारी ने आकाशदीप से आईपीएल 2026 से बाहर होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से आकाशदीप ने कोलकाता नाइट राइडर्स कैंप से नहीं जुड़े हैं, जो 18 मार्च से कोलकाता में चल रहा है। पता चला है कि वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। हालांकि, उनकी चोट की असल वजह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि सीओई से फ्रेंचाइजी की खिलाड़ी के बारे में कुछ बातचीत हुई है। वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं, पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।’
KKR का गेंदबाज़ी संकट — IPL 2026
बेंगलुरु CoE में रिहैबिलिटेशन जारी, चोट की वजह अज्ञात
चोट से प्रभावित आकाशदीप का करियर
आकाशदीप का करियर चोट से प्रभावित रहा है। 2022 में आईपीएए में डेब्यू करने के बाद से चार सीजन में उन्होंने सिर्फ 14 मैच खेले हैं। उन्होंने 10 विकेट लिए हैं। पिछले आईपीएल में वह लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे, जिन्होंने 2025 की नीलामी में उन्हें 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन एक सीजन के बाद ही उन्हें रिलीज कर दिया था।
29 मार्च को केकेआर का पहला मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए विकल्प की बात करें तो सिमरजीत सिंह, संदीप वारियर और केएम आसिफ जैसे विकल्प हैं। तीनों तेज गेंदबाजों ने बीते दिनों ट्रायल दिया था। आईपीएल 2026 में केकेआर को पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से होगा।
यह भी पढ़ें: KKR IPL Schedule 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी
