भारत समेत कई देशों में यूट्यूब ठप पड़ गया है, हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि नए वीडियो चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और फीड भी रीफ्रेश नहीं हो रही है। यूट्यूब ओपन करते ही मैसेज आ रहा है- Something Went Wrong।
इस प्रकार के तमाम आउटरेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। वेबसाइट के मुताबिक यूट्यूब में समस्या ऐप और पोर्टल दोनों पर आ रही है। बात अगर अकेले भारत की करें तो बुधवार सुबह 6.42 तक डाउट डिटेक्टर पर शिकायतों की संख्या 18000 से भी ज्यादा थी। वेबसाइट के अनुसार अमेरिका मे 56 फीसदी लोगों ने यूट्यूब ऐप में शिकायत की बात कही , 21 फीसदी ऐसे रहे जिन्हें वेबसाइट चलाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।
भारत में भी 71 फीसदी लोगों ने यूट्यूब ऐप को लेकर शिकायत दर्ज करवाई, वहीं 18 प्रतिशत ऐसे रहे जिन्हें लाइव स्ट्रीम में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किस वजह से यूट्यूब में यह तकनीकी खराबी आई है,लेकिन कंपनी ने एक बयान जरूर जारी कर दिया है। बयान में कहा गया है कि अगर आपको यूट्यूब इस्तेमाल करने में समस्या हो रही है तो आप अकेले नहीं हैं. हमारी टीम इस पर नजर बनाए हुए है, जल्द ही आपको कोई अपडेट दिया जाएगा।
अब जारी बयान में यूट्यूब ने नहीं बताया है कि किस वजह से सर्वर डाउन हुआ है, लेकिन स्थिति सुधरने का आश्वासन जरूर दिया गया है। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब यूट्यूब को इस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा हो। इसके अलावा समय-समय पर फेसबुक, इंस्टाग्राम में भी टेक्निकल ग्लिच ने लोगों को नाराज किया है।
