राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से खफा हो गए हैं। सोमवार को फोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को खरी-खरी सुना दी।
असल में इजरायल ने लेबनान पर बड़ा हमला किया था। इसके बाद ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत बंद करने की धमकी दी थी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल को शांति वार्ता में बड़ी बाधा के रूप में देख रहे थे।
ट्रंप ने क्या-क्या कह दिया?
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार,ट्रंप ने नेतन्याहू को “पागल” तक कह दिया और उन पर एहसानफरामोशी का आरोप लगाया। जारी बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “तुम पागल हो चुके हो। अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें रोज बचा रहा हूं। हर कोई तुमसे नफरत करता है। इन हरकतों की वजह से सब तुमसे नफरत कर रहे हैं।”
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने यह स्वीकार जरूर किया कि हिजबुल्लाह की ओर से लगातार इजरायल पर हमले हो रहे हैं और इजरायल को अपनी सुरक्षा करने का पूरा अधिकार है। लेकिन वह इस बात को भी मान रहे थे कि Netanyahu की ओर से इस युद्ध को जरूरत से ज्यादा बढ़ाया गया।
आगे क्या होने वाला है?
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि लेबनान में जारी संघर्ष में कई मासूम लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले भी ट्रंप इजरायल को चेतावनी दे चुके हैं। इसके अलावा इजरायल भी समय-समय पर अमेरिकी नीति पर सवाल उठा चुका है। वैसे ट्रंप ने सोमवार को बताया था कि लेबनान में बढ़ रहे तनाव के बीच उन्होंने चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के प्रतिनिधियों और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की थी। ट्रंप ने दावा किया था कि हिजबुल्लाह इस बात पर सहमत है कि इजरायल के खिलाफ की जा रही गोलीबारी बंद कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- ट्रंप ने किया बड़ा दावा
