यमन के ताइज़ में विद्रोहियों का रॉकेट हमला, 9 नागरिकों की मौत
विद्रोहियों और राष्ट्रपति अबेद रब्बो मंसूर हादी के प्रति निष्ठा रखने वाले बलों के बीच लगभग दो साल से संघर्ष जारी है।

यमन के युद्ध प्रभावित ताइज शहर में विद्रोहियों द्वारा दागे गये दो रॉकेट के फटने से नौ आम नागरिकों की मौत हो गयी। ताइज के अल-रावदा अस्पताल के एक चिकित्सा सूत्र ने एएफपी को बतासा कि सात रॉकेट हमले में सात आम नागरिक घायल भी हुए हैं। एक सैन्य सूत्र ने कहा कि अल नूर इलाके में दोनों रॉकेट दागे गए। विद्रोहियों और राष्ट्रपति आबिद रब मंसूर हादी के प्रति निष्ठा रखने वाले बलों के बीच लगभग दो साल से संघर्ष जारी है। यमन में हूथी विद्रोहियों ने सितंबर 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। मार्च 2015 से सऊदी नीत गठबंधन ने हादी सरकार को बहाल करने के लिए हवाई अभियान चलाया। उत्तरी हिस्सा अब भी हूथी विद्रोहियों के नियंत्रण में है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।