राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि वे स्टेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोलने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने उनके इस कदम का स्वागत किया है। ट्रंप ने यहां तक कहा कि चीन इस बात पर सहमत हो चुका है कि वह ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक लंबी पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि चीन इस फैसले से काफी खुश है। ट्रंप ने कहा, “मैं स्टेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोलने जा रहा हूं। यह मैं उनके लिए कर रहा हूं, पूरी दुनिया के लिए कर रहा हूं। अब ऐसी स्थिति दोबारा नहीं आएगी।”

लड़ाई होगी तो अमेरिका पीछे नहीं हटेगा- ट्रंप

उन्होंने आगे कहा कि चीन ने यह भी मान लिया है वो ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें गले लगाना चाहते हैं, वे काफी खुश हैं। जल्द ही वहां जाने वाले हैं और इस मुद्दे पर समझदारी से काम किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर लड़ाई की जरूरत पड़ी, तो अमेरिका पीछे नहीं हटेगा।

ईरान की चेतावनी

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि अगर इस स्तर पर लगातार नाकाबंदी जारी रही, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। इस बीच, ईरान-सीजफायर को दो हफ्ते और बढ़ाने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक 22 अप्रैल से पहले ईरान और अमेरिका के अधिकारी फिर से मुलाकात कर सकते हैं।

अगर इस संघर्ष की बात करें, तो अब तक ईरान में करीब 3000 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान में भी 2100 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, इजराइल में 23 लोगों की मौत हुई है और खाड़ी देशों में भी कई लोगों की जान गई है।

ये भी पढ़ें- ट्रंप बोले- एक घंटे में उड़ा सकते हैं ईरान के ब्रिज