यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने क्रीमिया में रूस के तेल टर्मिनल पर हमला किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्ट ब्रोवडी ने टेलीग्राम ऐप पर बताया कि यूक्रेनी सेना ने क्रीमिया के फियोदोसिया स्थित सबसे बड़े समुद्री तेल टर्मिनल पर हमला किया।
रिपोर्ट के अनुसार, यह टर्मिनल क्रीमिया में मौजूद रूसी सैनिकों को तेल सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाता है। यूक्रेन ने हाल के समय में रूसी तेल के बुनियादी ढांचा हमले बढ़ाए हैं। तमाम अमेरिकी प्रतिबंधों से जूझ रहा रूस यूक्रेन युद्ध को जारी रखने के लिए ऊर्जा से होने वाली आय पर बहुत अधिक निर्भर है।
रूस ने यूक्रेन की डेन्यूब नदी पर बने पोर्ट को पहुंचाया नकुसान
दूसरी तरफ रूस ने भी बीती रात यूक्रेन के नदी डेन्यूब पर बने देश के सबसे बड़े पोर्ट को नुकसान पहुंचाया। रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस ने पोर्ट के बुनियादी ढांचे और एक नागरिक जहाज को नुकसान पहुंचाया है।
यूक्रेन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है डेन्यूब नदी पर बना इज्मेल पोर्ट?
साल 2022 में जब रूस ने ओडेसा क्षेत्र में यूक्रेन के ब्लैक सी पोर्ट्स की नाकेबंदी कर दी थी। तब यूक्रेन ने डेन्यूब नदी पर बने अपने पोर्ट इज्मेल का आयात और निर्यात के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल किया। 2023 में पोर्ट्स की नाकेबंदी हटने के बाद डेन्यूब पर बने पोर्ट्स के जरिए ही यूक्रेन को विस्फोटक और ईंधन का सामान मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने रूस के जिस ऑयल टैंकर को जब्त किया, उसके क्रू में तीन भारतीय भी शामिल
मेरिका ने रूस के एक तेल टैंकर को सीज कर दिया। अमेरिका द्वारा जब्त किए गए रूसी तेल टैंकर ‘मेरिनेरा’ के चालक दल के सदस्यों में तीन भारतीय भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
