Saudi Arab And Pakistan News: ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में अपने 8000 सैनिक, लड़ाकू विमानों का स्क्वाड्रन और एयर डिफेंस सिस्टम भेजा है। सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते के तहत यह कदम उठाया गया है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने पाकिस्तान की सैन्य तैनाती की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अब तक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सऊदी-अरब और पाकिस्तान के बीच समझौता
पिछले साल ही सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक रक्षा समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत यदि सऊदी अरब या पाकिस्तान पर हमला होता है, तो दोनों देश एक-दूसरे की सहायता करेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस बार सऊदी अरब में अपने 16 लड़ाकू विमान भेजे हैं। इनमें ज्यादातर चीन में बने JF-17 फाइटर जेट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 8,000 सैनिकों के अलावा पाकिस्तान अतिरिक्त सैन्य बल भी सऊदी अरब भेज सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सैनिक भेज रहा है, लेकिन उसका खर्च सऊदी अरब उठाएगा।
मध्यस्थ के रूप में फेल हुआ पाकिस्तान?
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका भी निभा रहा है। युद्धविराम को लेकर हुई चर्चाओं में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई है। इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दो बार मुलाकात भी हो चुकी है। उन मुलाकातों के बाद भी ईरान और अमेरिका के बीच में तनाव कम नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले की चेतावनी दे दी है। उनका साफ कहना है कि इस बार तबाही ज्यादा बड़ी होगी। सऊदी अरब भी मुंहतोड़ जवाब देने की बात कर रहा है।
ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी
