अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा को उनके पिता का वारिस चुना गया है। वे ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभालेंगे।इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है।
सीनियर इजरायली अधिकारियों ने Ynet न्यूज़ को बताया कि असेंबली आने वाले कुछ घंटों में मोजतबा खामेनेई को ऑफिशियली वारिस घोषित कर सकती है।
हालांकि, ईरान के ऑफिशियल सरकारी मीडिया से इस डेवलपमेंट पर कोई इंडिपेंडेंट कन्फर्मेशन नहीं आया है।मोजतबा खामेनेई, अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं।
कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा?
मोजतबा खामेनेई, अयातुल्ला खामेनेई के दूसरे बेटे हैं। कहा जाता है कि वे अपने पिता के निधन के बाद उनका दफ्तर का काम देख रहे थे। उनके ईरान की आर्मी के टॉप अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं।
इजरायल की मीडिया के अनुसार,मोजतबा अपने पिता से ज्यादा सख्त हैं और ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई के पीछे भी वही हैं।
नवंबर 2019 में अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने मोजतबा के खिलाफ बैन लगाए थे। उन्हें उस समय के सुप्रीम लीडर का ऑफिशियल तौर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए बैन किया गया था। हालांकि ये अलग बात है कि वे कभी चुने या किसी सरकारी पद पर नियुक्त नहीं हुए थे।
यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका का निशाना सिर्फ ईरान नहीं, वह और देशों को भी टारगेट करेगा’
ईरान के मरहूम सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि अमेरिका का निशाना सिर्फ ईरान नहीं है। अमेरिका ईरान के बाद अन्य देशों के पीछे लग जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
