UK’s AI Minister: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम सरकार का गठन हो गया है। उन्होंने पदभार संभाल लिया है और लेबर पार्टी के वेल्स से आने वाले सांसद कनिष्क नारायण को देश का पहला AI मंत्री नियुक्त किया है। एंडी बर्नहैम ने किएर स्टार्मर के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उनका पद संभाल लिया है। कनिष्क नारायण पिछली सरकार में भी मंत्री पद पर थे।

बर्नहैम ने कार्यभार संभालने के बाद नया राजनीतिक मॉडल अपनाने और एक नई अर्थव्यवस्था का निर्माण करने का संकल्प भी लिया है। उन्होंने मंत्रिमंडल में जो बड़े बदलाव किए हैं, उसमें कनिष्क नारायण का नाम उन चेहरों में है, जो पिछली सरकार में भी थे और इस सरकार में भी हैं।

कौन हैं कनिष्क नारायण?

कनिष्क नारायण की बात करें तो वे मूल रूप से बिहार से आते हैं और 12 साल की उम्र में वे कार्डिफ चले गए थे। कनिष्क नारायण ने कैथेज़ हाई स्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की उपाधि प्राप्त की, जैसा कि उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में बताया गया है।

कनिष्क नारायण ने 2024 में राजनीति में प्रवेश किया और वेल्स के वेले ऑफ ग्लैमोरगन से सांसद बने, जो 14 साल बाद लेबर पार्टी की वापसी का प्रतीक है। इसके साथ ही नारायण ने वेल्स से पहले जातीय अल्पसंख्यक सांसद बनकर इतिहास रच दिया।

किन विभागों में कर चुके हैं काम?

कनिष्क नारायण जुलाई 2024 और सितंबर 2025 के बीच उन्होंने पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग के संसदीय निजी सचिव के रूप में भी कार्य किया। कनिष्क की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार बिहार में जन्मे सांसद दक्षिण वेल्स में सामाजिक गतिशीलता और शिक्षा पर केंद्रित एक गैर-लाभकारी कार्यक्रम, अटैन वेल्स के सह-संस्थापक भी थे।

यह भी पढ़ें: ‘वह वॉर क्रिमिनल हैं…’, क्या नेतन्याहू को गिरफ्तार करेंगे न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी?

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि उनका प्रशासन इसे लेकर विचार कर रहा है कि क्या इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार किया जा सकता है? ममदानी ने यह बात एक इंटरव्यू में कही और इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…