अमेरिका और ईरान के बीच में दो हफ्ते का सीजफायर हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया है। ईरान ने भी इस युद्ध को समाप्त करने के लिए 10 शर्तें रखी हैं। इसमें राहत की मांग से लेकर यूएन से कुछ खास अपील की गई हैं।

ईरान की युद्ध खत्म करने के लिए 10 शर्तें इस प्रकार हैं-

  1. कोई हमला ना किया जाए, अमेरिका आक्रमकता ना दिखाए
  2. होमुर्ज पर ईरान का नियंत्रण बना रहेगा
  3. ईरान को यूरेनियम संवर्धन करने का अधिकार
  4. ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए अमेरिका
  5. यूएन ईरान के खिलाफ अपने प्रस्ताव वापस ले
  6. सभी द्वितीयक प्रतिबंधों से ईरान को मुक्त किया जाए
  7. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रस्ताव खारिज हों
  8. युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई हो
  9. अमेरिका अपने सभी सैनिक इस क्षेत्र से हटाए
  10. लेबनान और दूसरे मोर्चों पर तुरंत हमले रोके जाएं

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल दो हफ्तों के लिए टाल दिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों देशों के बीच अस्थायी युद्धविराम रहेगा, यानी न अमेरिका हमला करेगा और न ही ईरान कोई आक्रामक कदम उठाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा पर, फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज (FDD) के कार्यकारी निदेशक और पूर्व अमेरिकी ट्रेजरी, आतंकवाद-विरोधी विश्लेषक, जोनाथन शेंजर ने कहा, “मुझे लगता है कि सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुआ था। यह एक बहुत ही असामान्य घटना है। एक ऐसा देश जो पारंपरिक रूप से आतंकवाद का प्रायोजक और अवैध परमाणु प्रसारक रहा है, उसने अब संयुक्त राज्य अमेरिका और आतंकवाद के प्रायोजक और अवैध परमाणु प्रसारक देश के बीच युद्ध को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया है। पाकिस्तान के ऐसा करने के कारण मुझे पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- सीजफायर पर पाकिस्तानी पीएम का बयान