Drone Attack: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कुवैत की प्रमुख तेल रिफाइनरी को निशाना बनाते हुए कई ड्रोन हमले किए गए हैं। इस हमले ने न केवल औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। कुवैत की सरकारी तेल कंपनी कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) ने बताया कि उसके मिना अल-अहमदी रिफाइनरी पर शुक्रवार तड़के कई ड्रोन हमले हुए जिनसे कुछ यूनिट्स में आग लग गई। सरकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कंपनी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आपातकालीन और त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (Rapid Response Teams) तुरंत मौके पर तैनात कर दी गईं। कंपनी ने इससे पहले कहा था कि मिना अल-अहमदी रिफाइनरी की उसकी एक ऑपरेशनल यूनिट को आज सुबह ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया।
वहीं दूसरी ओर, सऊदी अरब ने जानकारी दी कि यानबू स्थित लाल सागर तट के एक प्रमुख बंदरगाह शहर में उसकी SAMREF रिफाइनरी को ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया। सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ आप ला सकते हैं दुनिया में शांति’, व्हाइट हाउस में मिले ट्रंप-ताकाइची, ईरान संकट पर चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ डिनर में भाग लिया। ईरान संघर्ष में जापान की भूमिका को लेकर वाशिंगटन में जताई गई चिंताओं के बाद, जापानी प्रधानमंत्री ने ट्रंप से कहा कि वैश्विक सुरक्षा की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि केवल आप ही हैं जो पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
