प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। यहां पीएम मोदी का स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी मेलोनी ने एक खास अंदाज में सेल्फी लेकर किया। जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “‘मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है।” इस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी की रोम में जॉर्जिया मेलोनी के अलावा इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से बैठक होनी है।

रोम में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होटल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। भारी तादाद में तिरंगा लेकर भारतीय होटल में पहुंचे थे। पूरा होटल मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा। पीएम मोदी ने भी गर्मजोशी से लोगों से मुलाकात की, लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया। इस दौरान भारतीय और इटली के कलाकारों ने पारंपरिक डांस और क्लासिकल म्यूज़िक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका पीएम मोदी ने भरपूर लुत्फ उठाया और उनकी हौसला-अफजाई भी की।

प्रधानमंत्री से मिलने वालों में स्वामिनी शुद्धानंद गिरी भी शामिल थीं। जिन्होंने कहा कि वह 2021 के बाद दूसरी बार पीएम मोदी से मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इतालवी संसद द्वारा सनातन धर्म संघ को इटली में एक आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने बताया कि मैं बहुत खुश हूं और यह दूसरी बार है जब हम उनसे मिले हैं। हम उनसे 2021 में मिले थे और उन्होंने तब भी हमारे मिशन को बनाए रखने और बढ़ावा देने में अपना योगदान दिया था। सनातन धर्म संघ को इटली में इतालवी संसद द्वारा एक आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता प्राप्त है।

इसी बीच, भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने एएनआई को बताया कि जिस तरह से उन्होंने आकर हमसे बात की, उससे हम बेहद प्रसन्न हैं। हमें उनसे मिलने का यह पहला मौका मिला है। यह हमारे लिए बहुत खास पल है और उन्होंने एकता और एकजुटता का संदेश दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति से प्रेरित एक इतालवी कलाकार द्वारा बनाई गई वाराणसी के घाटों को दर्शाने वाली पेंटिंग भी देखी। चित्रकार ने एएनआई को बताया कि यह अनुभव अद्भुत था। यह मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक था। प्रधानमंत्री मोदी बहुत दयालु थे, उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और पूछा कि इस पेंटिंग को बनाने में मुझे कितना समय लगा। मेरे लिए, यह पेंटिंग एक इतालवी कलाकार की दृष्टि और भारत की रंगीन संस्कृति के बीच एक सेतु है। यह वाराणसी का पवित्र शहर है। मुझे भारत से प्यार है, और मेरी कला भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित है।

इटली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैं इटली के रोम शहर में उतर चुका हूं। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूंगा और उनसे चर्चा करूंगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) पर ध्यान केंद्रित करना। इसके साथ ही संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करूंगा।”

IMEC पर चर्चा क्यों अहम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा में होने वाली चर्चाओं में सबसे अहम है इंडिया-मिडिल ईस्‍ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC ये केवल एक ट्रेड कॉरिडोर ही नहीं है, बल्कि ऐसा सिल्‍क रूट है जो भारत, मिडिल-ईस्‍ट और यूरोप के बीच की साझेदारी को मजबूत करेगा। इस कॉरिडोर के तहत, रेलवे, रोड, एनर्जी पाइपलाइन और समुद्र के नीचे डिजिटल केबल बिछाए जाएंगे। इस प्रोजेक्‍ट के अस्तित्‍व में आते ही दुनिया का व्यापारिक नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा।

बांग्लादेश में भारतीय अधिकारी की संदिग्ध मौत, हाई कमीशन परिसर में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बांग्लादेश के चटोग्राम स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी मंगलवार सुबह परिसर में मृत पाए गए। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतक की पहचान 38 वर्षीय नरेन धर के रूप में हुई है जो भारतीय उच्चायोग में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पढ़ें पूरी खबर।