Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह अपने सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने की कोशिश करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बात को माना कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध और पश्चिम एशिया के संकट के बीच समय थोड़ा मुश्किल है।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वह चाहते हैं कि मैं जाऊं। यह एक छोटा सा निजी कार्यक्रम होगा और मैं इसमें शामिल होने की कोशिश करूंगा। मेरे लिए यह सही समय नहीं है। मुझे ईरान से संबंधित कुछ और काम भी करने हैं।” इसके अलावा, राष्ट्रपति ने ईरान संघर्ष के अनसुलझे रहने के बीच शादी में अपनी संभावित उपस्थिति को लेकर राजनीतिक और मीडिया के ध्यान को लेकर मजाक किया।
अगर मैं शामिल होता हूं तो मेरी जमकर आलोचना होगी- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “इस सवाल पर मेरी जीत नहीं हो सकती। अगर मैं शामिल होता हूं, तो मेरी जमकर आलोचना होगी। अगर मैं शामिल नहीं होता हूं, तो निश्चित रूप से फर्जी खबरों के जरिए मेरी जमकर आलोचना होगी।” डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस हफ्ते के आखिर में बहामास के एक छोटे से द्वीप पर अपनी मंगेतर और सोशलाइट बेटिना एंडरसन से शादी करने वाले हैं। राष्ट्रपति ने इसे एक निजी समारोह बताया है जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही शामिल होंगे।
पहले भी राष्ट्रपतियों ने शादियों में शिरकत
बता दें कि इससे पहले अन्य राष्ट्रपतियों ने भी अपने परिवार के सदस्यों की शादियों में शिरकत की है और कभी-कभी उनकी मेजबानी भी की है। हाल ही में, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने नवंबर 2022 में व्हाइट हाउस में अपनी पोती नाओमी बाइडन की शादी की मेजबानी की थी। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने जून 2008 में व्हाइट हाउस में अपनी बेटी जेना बुश-हेगर के लिए शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की एंडरसन से शादी उनकी दूसरी शादी होगी। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की दिसंबर 2025 में एंडरसन से सगाई हुई थी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने खुद व्हाइट हाउस में एक हॉलिडे पार्टी में घोषणा की कि उनके सबसे बड़े बेटे की एंडरसन से सगाई हो गई है।
जन्म से नागरिकता कानून पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म से नागरिकता (Birthright Citizenship) को खत्म करने की अपनी मांग को फिर से दोहराया है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जन्म से नागरिकता गुलामों के बच्चों के लिए थी, न कि चीनी अरबपतियों के लिए। ट्रंप ने अपना यह बयान तब दिया है कि जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही जन्म से नागरिकता पर सुनवाई करने वाली है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
