Air Taxi in Dubai: आखिरकार लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। दुबई में 2026 में एयर टैक्सी सर्विस लॉन्च होने के लिए तैयार है। ट्रांसपोर्टेशन की इस सुविधा के साथ निवासियों और पर्यटकों को शहर की प्रमुख जगहों के बीच तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का मौका मिलेगा। इस एरियल टैक्सी सेवा से दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और पाम जुमैराह के बीच की लगभग 36 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 10 मिनट में तय हो जाएगी। अभी कार से इस दूरी को पूरा करने में लगभग 45 मिनट लगते हैं।

Joby Aviation द्वारा डिवेलप की जा रही दुबई की एरियल टैक्सी प्रमुख एरिया, व्यावसायिक जिलों और टूरिस्ट लैंडमार्क के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगी। पिछले साल दुबई एयरशो 2025 में यूएई में दो जगहों के बीच पहली क्रू वाली इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) एरियल टैक्सी उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। दुबई रोड्स और ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) ने Joby Aviation की मदद से इस एयर टैक्सी ने उड़ान भरी थी।

इस इलेक्ट्रिक एरियल टैक्सी ने मार्घम में जॉबी की टेस्ट फैसिलिटी से उड़ान भरी। और 17 मिनट की उड़ान के बाद अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की।

एयर टैक्सी दुबई 2026

16 नवंबर 2025 को एक बयान में दुबई RTA के महाप्रबंधक और कार्यकारी निदेशकों के बोर्ड के अध्यक्ष अल तायर ने कहा, “RTA 2026 में एरियल टैक्सी सर्विस के कमर्शियल लॉन्च की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। जिससे दुबई को भविष्य का शहर और इनोवेशन व टिकाऊ शहरी मोबिलिटी सॉल्यूशन के लिए ग्लोबल हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है जो एफिशिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्च जीवन स्तर के साथ जोड़ता है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सर्विस विभिन्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट मोड और इंडिविजुअल मोबिलिटी ऑप्शन जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर और साइकिल के साथ इंटिग्रेशन को भी बढ़ाएगी जिससे सहज मल्टीमोडल यात्रा संभव होगी और पूरे शहर में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। ताकि यात्रियों को आसान और आरामदायक अनुभव ऑफर किया जा सके।

दुबई एयर टैक्सी सर्विस: क्या रहेगा रूट

शुरुआत में दुबई में एरियल टैक्सी सेवा दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, डाउनटाउन दुबई, दुबई मरीना और पाम जुमैराह के पास चार जगहों से ऑपरेट होने की उम्मीद है। अल तायर ने आगे कहा, “एरियल टैक्सी स्टेशनों को दुबई की स्काईलाइन में एक अतिरिक्त एडिशन के रूप में देखा जाएगा जो अनूठे और विशेष डिज़ाइनों के साथ होंगे।”

RTA ने दिसंबर 2024 में अपनी मंथली मैगज़ीन में एक बयान में कहा कि ये चार-मंज़िला स्ट्रक्चर्स में टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए दो अलग ज़ोन, एयर-कंडीशन्ड पैसेंजर लाउंज, एरियल टैक्सी और वाहनों के लिए पार्किंग सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा टैक्सियों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी मिलेगा। हर स्टेशन में सालाना लगभग 42,000 लैंडिंग्स को समयाोजित करने की उम्मीद है।

दुबई एयर टैक्सी सर्विस: स्पीड क्या होगी

दुबई की एयर टैक्सी सर्विस 321 Kmph तक की स्पीड के साथ चलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, ”एरियल टैक्सी मॉडल Joby S4 में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इनमें वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमता, 161 किलोमीटर की रेंज और अधिकतम 321 किमी/घंटा तक की गति शामिल है। कटिंग एज ग्लोबल इनोवेशन को शामिल करते हुए इसकी डिजाइन में छह रोटर और चार बैटरी पैक दिए गए हैं।”

दुबई एयर टैक्सी के वर्टिपोर्ट्स को तीन लोकेशन पर डिवेलप किया जा रहा है। इनमें ज़बील दुबई मॉल पार्किंग एरिया जिसे एमार प्रॉपर्टीज़ द्वारा ऑपरेट किया जाता है। पाम जुमैराह में अटलांटिस द रॉयल होटल परिसर में और दुबई मरीना में अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई के पार्किंग एरिया में।