वियतनाम में एक स्पीडबोट के साथ हादसा हो गया है। यह स्पीडबोट भारतीय पर्यटकों को ले जा रही थी, फु क्वोक द्वीप के पास यह स्पीडबोट किसी कारणवश डूब गई है। इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है। भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा कि इस स्पीडबोट में भारतीय पर्यटक सवार थे, जिसमें कुछ लोगों को बचा लिया गया है।

32 भारतीय पर्यटक थे सवार

स्थानीय समयानुसार, 11 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे, 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट फु क्वोक के ‘होन मे रुट न्गोई’ के पास डूब गई। साथ ही बोट में 4 वियतनामी क्रू लोग सवार थे। दोपहर तक कई लोगों को बचा लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वियतनाम के अधिकारी इस हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट हॉन में रट नाम की जगह से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट की ओर जा रही थी। फु क्वोक एयरपोर्ट से करीब 25 किलोमीटर दूर होन में रट एन्ग्वाई नाम की जगह से करीब 400 मीटर दूर स्पीडबोट पलट गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि स्पीडबोट में सवार सभी लोग समंदर में गिर गए।

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, “एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। स्थानीय अधिकारियों की ओर खोज और बचाव अभियान जारी है और घटना के सटीक जानकारी जुटाए जा रहे हैं।”

21 लोगों को बचाया गया

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक टूरिस्ट स्पीडबोट के पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया है। ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी द्वारा चलाई जा रही AG-26751 नाम की इस बोट में 32 भारतीय टूरिस्ट और 4 वियतनामी क्रू मेंबर सवार थे। यह बोट ‘होन मे रुट न्गोई’ से आइलैंड-हॉपिंग टूर पर निकली थी।

होटल ने भी बताया कि बोट का कैप्टन बहुत अनुभवी था। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह हादसा किस वजह से हुआ। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।”

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय पर्यटकों के नाम जारी किए हैं।

उन्होंने कहा, “आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कुछ घंटे पहले पलटी नाव में ये 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। हम हताहतों के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं और जल्द ही अपडेट देंगे।”

यह भी पढ़ें: ‘मुझे खुशी है आज हम अपने संबंधों को…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्यूजीलैंड दौरा क्यों महत्वपूर्ण?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कम समय में समझौते को अंतिम रूप देने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का आभार जताया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें