World News: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने रविवार को बताया कि उनके करीबी सहयोगी जुआन पाब्लो गुआनिपा का कराकस में आधी रात के करीब अपहरण कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना उनकी जेल से रिहाई के महज कुछ ही घंटों बाद हुई।

दरअसल, विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि सादे कपड़ों में आए भारी हथियारों से लैस लोग चार वाहनों में सवार होकर आए और गुआनिपा को जबरन अपने साथ ले गए।

आज की बड़ी खबरें

10 हथियारबंद लोगों पर अपहरण के आरोप

इस मामले में अपहरण गुआनिपा के बेटे रेमन गुआनिपा ने एक वीडियो संदेश में इसे “घात लगाकर किया गया हमला” (Ambush) बताया, जिसमें लगभग 10 अज्ञात हथियारबंद लोग शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, जेल से छूटने के कुछ ही देर पहले गुआनिपा ने समर्थकों और पत्रकारों को संबोधित करते हुए अन्य राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की थी और वर्तमान प्रशासन को ‘अवैध’ करार दिया था।

यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स विवाद पर आई दलाई लामा की तरफ से सफाई, कार्यालय ने कहा – वो कभी नहीं मिले

सरकार पर लगे थे आरोप

पिछले महीने अमेरिका द्वारा लंबे समय से राष्ट्रपति रहे निकोलस मादुरो को पद से हटाए जाने के बाद, वर्तमान में डेल्सी रोड्रिगेज अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं।

मानवाधिकार समूहों का आरोप है कि वहां की समाजवादी सरकार असंतोष को दबाने के लिए इस तरह की गिरफ्तारियों और अपहरण का सहारा लेती रही है। सत्य साईं बाबा के प्रति है वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो और रोड्रिगेज की श्रद्धा