वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज़ ने कहा कि हाल ही में (24 जून) आए भूकंप में ला गुएरा राज्य के लगभग सभी सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भूकंप के तुरंत बाद देश की आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी गई और 4000 अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा कि सरकार ने भूकंप के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता की मांग की। वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति राहत काम में सहयोग के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति बुकेले और अन्य विदेशी मददगारों का आभार भी व्यक्त किया।
ला गुएरा में 189 इमारतें पूरी तरह ध्वस्त
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ‘मीडिया लैबोरेट्रीज़’ ने राहत कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
रोड्रिगेज़ ने बताया कि भूकंप में 189 इमारतें पूरी तरह ढह गईं। उन्होंने आगे कहा कि खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है और इसे समाप्त नहीं किया गया है।
रॉयटर्स के मुताबिक, इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वेनेजुएला पुनर्निर्माण के लिए International Monetary Fund (आईएमएफ) के सहयोग से 20 करोड़ डॉलर (200 मिलियन डॉलर) का पुनर्निर्माण कोष बना रहा है। काराकास के उत्तर में स्थित तटीय राज्य ला गुएरा भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
भूकंप से कितना नुकसान?
आपको बता दें कि वेनेजुएला में आए दो जोरदार भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 के पार हो गई है। 50000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। बचाव दल तेजी से बचे हुए लोगों की तलाश में अभी भी जुटे हुए हैं। देश में 24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता का भूकंंप आया था।
21 देश सर्च एंड रेस्क्यू टीमें भेजी हैं और अमेरिका ने 250 से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए हैं। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी का अनुमान है कि 67.6 लाख तक लोग प्रभावित हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 6.7 अरब डॉलर के भौतिक नुकसान का अनुमान लगाया है जो वेनेजुएला की जीडीपी का छह प्रतिशत है।
बच जाने वालों की कहानियां
एक मां को अपनी बेटी की लाश खुद काराकास के मुर्दाघर तक ले जानी पड़ी। बुधवार को ला गुएरा में उनके घर के मलबे में दबने से उनकी बेटी और दामाद की मौत हो गई थी। उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, “हमने ही उन्हें मलबे से बाहर निकाला था। कोई मदद कभी नहीं मिली।”
