USA Firing News: अमेरिका के टेक्सास स्थित एक बार में अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने गोली चलाने वाले पर काउंटर अटैक किया और वो मारा गया। मरने वाले तीन लोगों में एक हमलावर भी था।
दरअसल, ये मामला अमेरिका के टेक्सास का है, जहां के एक मशहूर बार में एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की। टेक्सास के ऑस्टिन में स्थित बार में बंदूक लेकर पहुंचे युवक ने वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
बार में फायरिंग की पुलिस को मिली थी सूचना
टेक्सास के ऑस्टिन के एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट एरिया के ब्यूफॉर्ड्स बार हुई इस घटना की जानकारी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस चीफ लिसा डेविस ने बताया कि पुलिस को रात करीब 1.39 बजे सूचना मिली थी कि ब्यूफॉर्ड्स बीयर गार्डन में फायरिंग हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर उस वक्त बार के अंदर मौजूद था।
मौका देने के बावजूद नहीं किया सरेंडर
पुलिस चीफ के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने उलटे पुलिस पर ही हमले की कोशिश की। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया।
इस घटना को लेकर इमरजेंसी सेवा ईएमआस के प्रमुख रॉबर्ट लकरिट्ज़ ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने के महज 57 सेकंड के अंदर पैरामेडिक्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
इस दौरान घायल लोगों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पतालों में पहुंचाया गया। घायलों में से 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: शांति का वादा और भीषण युद्ध का इरादा, खामेनेई की मौत के बाद ईरान में सरकार बदलने का मकसद

इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने ऐलान किया है, कि अब अमेरिका और इजरायल पर अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला करेगा। इसके साथ ही ये संकेत मिलने लगे हैं, कि मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अमेरिका एक बड़े युद्ध में उतर चुके हैं। ये अमेरिका युद्ध में उतरता है तो निश्चित तौर पर ट्रंप की कथनी और करनी का अंतर स्पष्ट हो जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
