USA Mass Firing: अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी लुइसियाना से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां के श्रेवेपोर्ट शहर में रविवार सुबह घरेलू विवाद एक बड़े मातम की वजह बन गया है। इस विवाद के चलते भयावह सामूहिक गोलीबारी हुई, जिसके चलते इस दर्दनाक घटना में 8 बच्चों की मौत हो गई है और कुल 10 लोग घायल हुए हैं।

इस घटना को लेकर श्रेवेपोर्ट पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्रिस्टोफर बोर्डेलॉन ने पुष्टि की है कि मारे गए बच्चों की उम्र 1 से 14 वर्ष के बीच थी। पुलिस के अनुसार हमलावर ने कम से कम तीन अलग-अलग स्थानों पर हिंसा को अंजाम दिया। मारे गए कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

इस हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी एक चोरी की गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसका पीछा किया, जिसके बाद बॉशियर सिटी (Bossier City) में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोलियों से हमलावर मारा गया।

प्रशासन ने जताया शोक

इस त्रासदी ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने कहा, “मैं इस भयावह घटना से स्तब्ध हूं। मेरा दिल पूरे समुदाय के साथ है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि ऐसा कुछ कैसे हो सकता है।”

दूसरी ओर मेयर टॉम आर्सेनेक्स ने कहा, “यह शायद अब तक की सबसे बुरी त्रासदी है। आज की सुबह श्रेवेपोर्ट के लिए अत्यंत भयावह है।” वहीं प्रवक्ता बोर्डेलॉन ने घटना को लेकर दुख जाहिर करते हुए कहा, “यह एक ऐसा दृश्य है जो हममें से अधिकांश ने पहले कभी नहीं देखा।”

जांच में जुटी पुलिस

लुइसियाना राज्य पुलिस का कहना है कि वे और स्थानीय विभाग मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अभी भी अपराध स्थलों से सबूत और जानकारी जुटा रही है। गोलीबारी में घायल हुए अन्य दो लोगों की वर्तमान स्थिति के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

इटली में भारतीय मूल के सिखों पर हमला, गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग में दो की मौत

इटली के बर्गमो प्रांत के कोवो में भारतीय मूल के दो सिखों की रात के समय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला तब हुआ जब वे लोग वैशाख के त्योहार पर गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए थे और गुरुद्वारे से वापस निकल रहे थे। इस दौरान हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। पढ़िए पूरी खबर…