अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तेल से कथित तौर पर रोजाना कम से कम 760 मिलियन डॉलर (लगभग 7,150 करोड़ रुपये) कमा रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि रूस के तेल की मांग में भारी वृद्धि हुई है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से रूस को काफी फायदा हुआ है क्योंकि ट्रंप ने रूस के तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा दिया है।
कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट का हवाला देते हुए, द टेलीग्राफ ने कहा कि पुतिन को कीमतों में भारी वृद्धि और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रतिबंधों में दी गई छूट से लाभ होगा और परिणामस्वरूप, देश की तेल और गैस की बिक्री इस महीने लगभग 12 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग 24 अरब डॉलर हो जाएगी।
रूसी तेल और गैस कंपनियों को ईरान-इजरायल युद्ध से लाभ
दो दिन पहले आर्थिक मुद्दों पर हुई एक बैठक में अखबार में पुतिन के हवाले से कहा गया कि तेल और गैस कंपनियों को ईरान में युद्ध से हुए लाभ का उपयोग अपने देश में लिए गए ऋणों को चुकाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा, “रूसी तेल और गैस कंपनियों को वैश्विक हाइड्रोकार्बन की बढ़ती कीमतों से मिले अतिरिक्त राजस्व का उपयोग अपने ऋण भार को कम करने और घरेलू बैंकों को अपना ऋण चुकाने के लिए करना चाहिए। यह एक परिपक्व निर्णय होगा।”
गुरुवार को पुतिन ने कहा कि रूसी कंपनियों और सरकार को मध्य पूर्व में युद्ध के परिणामस्वरूप तेल की ऊंची कीमतों से होने वाले अप्रत्याशित लाभ को खर्च करने के तरीके पर निर्णय लेते समय सतर्क दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। पुतिन ने कहा, “हमारे पारंपरिक निर्यातों की कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन बाजार में उथल-पुथल मची हुई है, ऐसे में स्थिति का फायदा उठाने का लालच हो सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “हमें सतर्क रहना चाहिए। अगर बाजार आज एक तरफ झुकते हैं तो कल वे दूसरी तरफ झुक सकते हैं।” रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “कॉर्पोरेट क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में ही मध्यम दृष्टिकोण की आवश्यकता है।”
ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमत में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है क्योंकि तेहरान ने खाड़ी से तेल का प्रवाह रोक दिया है।
ईरान ने अमेरिका को गिफ्ट में दिए थे 10 तेल टैंकर
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कि उनको ईरान से ‘गिफ्ट’ में तेल के टैंकर मिले। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत को लेकर अपनी गंभीरता दिखाने के लिए तोहफे के तौर पर होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका के 10 तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
