डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर हमला करेगा क्योंकि वह हर दिन युद्धविराम का उल्लंघन करता है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमेरिका बुधवार को ईरान पर शायद फिर से हमला करेगा। इससे पहले ट्रंप ने नाटो सम्मेलन में कहा था कि युद्धविराम खत्म हो गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ईरान पर रात में और हवाई हमले करने की तैयारी कर रहा है। ईरान के साथ फिर से सैन्य कार्रवाई की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ”हमने कल रात उन पर जोरदार हमला किया। संभवतः आज रात भी हम उन पर फिर से भीषण हमला करेंगे।”

अमेरिका ईरान के आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकता

ट्रंप ने कहा कि ये हमले होर्मुज़ जलमार्ग में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की जा रही लगातार सैन्य कार्रवाई का हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर ड्रोन और एक मिसाइल से हमला किया है। ट्रंप ने यह धमकी भी दी कि अमेरिका ईरान के आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकता है और खार्ग द्वीप पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) खत्म हो चुका है। अंकारा, तुर्की में दो दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा, “मेरे विचार से यह समझौता खत्म हो चुका है। मैं उनसे कोई बातचीत नहीं करना चाहता। वे नीच हैं। वे बीमार लोग हैं। उनका नेतृत्व बीमार लोग कर रहे हैं।”

अमेरिकी सेना के ईरान पर जवाबी हमले

अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलमार्ग में तीन पोतों पर हमले होने के बाद बुधवार तड़के ईरान पर जवाबी हमले किए और ईरान को वैश्विक बाजार में कच्चा तेल खुले तौर पर बेचने की अनुमति देने वाले लाइसेंस को भी रद्द कर दिया। ईरान ने अमेरिका की इस कार्रवाई के जबाव में बहरीन और कुवैत पर हमले किए।

ईरान ने 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और इस अभियान को अमेरिका द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन के जवाब के रूप में बताया। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन टैंकरों पर गोले दागे जाने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर नए हमले किए। ईरान ने कहा कि वह भी इसी तरह जवाब देगा।

यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान

ईरान पर अमेरिकी के हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम (सीजफायर) खत्म हो गया है। हालांकि बातचीत जारी रहेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें