USA-Iran Peace Talks: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर सस्पेंस लगातार बरकरार है। ट्रंप की टीम उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की लीडरशिप में बातचीत के इस्लामाबाद जाने वाला है लेकिन ईरान अभी राजी नहीं है। इस बीच पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन मिलाया और होर्मुज जलमार्ग को लेकर एक खास गुजारिश की है।
दरअसल, आसिम मुनीर ने ट्रंप से फोन पर बात की और बताया कि ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत में सबसे बड़ी बाधा होर्मुज जलमार्ग पर अमेरिका द्वारा की गई नाकाबंदी है, जिसके चलते ईरान बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाने पर सहमत नहीं हो रहा है।
नाजुक मोड़ पर किया फोन
एक तरफ जहां आसिम मुनीर ने ट्रंप को जानकारी दी है। कुछ घंटों बाद व्हाइट हाउस की एक संवाददाता ने कहा कि मुनीर ने होर्मुज नाकाबंदी को लेकर कोई बातचीत नहीं की है।
अहम बात यह भी कि मुनीर ने ट्रंप को ऐसे नाजुक वक्त में फोन मिलाया है, जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं, जिससे मध्य पूर्व संघर्ष में लगभग दो महीने से चल रहे युद्धविराम को बढ़ाने के प्रयासों को झटका लगा है।
पहले एक बार हो चुकी है बातचीत
आसिम मुनीर की यह पहल तेहरान की उनकी हालिया तीन दिवसीय यात्रा के बाद हुई, जहां उन्होंने राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और शीर्ष सैन्य अधिकारियों सहित वरिष्ठ ईरानी नेतृत्व से मुलाकात की, जिसे पाकिस्तान ने तनाव कम करने के लिए दबाव बनाने के प्रयास के तौर पर पेश किया है।
इस महीने की शुरुआत में, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ अमेरिकी प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए इस्लामाबाद गए थे। दशकों में दोनों पक्षों के बीच यह सबसे उच्च स्तरीय प्रत्यक्ष वार्ता थी। वह दौर बिना किसी सफलता के समाप्त हो गया।
फायरिंग की घटना के बाद भारतीय नौसेना की हॉर्मुज ट्रांजिट पर सख्त चेतावनी
पश्चिम एशिया में जारी गतिरोध के बीच हॉर्मुज जलमार्ग में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। 18 अप्रैल को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद भारतीय नौसेना ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…
