Iran-USA Conflict: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल की यात्रा पर हैं और इस दौरान ही यह संकेत मिलने लगे हैं कि शायद अमेरिका और इजरायल ईरान पर बड़ा हमला करने की तैयारी भी कर रहे हैं। पीएम मोदी के इजरायल में लैंड होने से पहले ही अमेरिका ने अपने सबसे पावरफुल और खतरनाक एक दर्जन F-22 राप्टर फाइटर जेट्स को इजरायल उतार दिया है। ईरान पर हमले के कयास इसलिए भी हैं, क्योंकि मित्र राष्ट्र होने के बावजूद पहले कभी अमेरिका ने इजरायल में अपना F-22 विमान इजरायल नहीं भेजा था।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी की इजरायल यात्रा पूरी होने तक अमेरिका कोई हमला नहीं करेगा, लेकिन जब पीएम मोदी इजरायल से वापस आ जाएंगे, तो उसके बाद किसी भी वक्त अमेरिका की तरफ से ईरान पर बड़े हमले किए जा सकते हैं, जिससे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव फैल सकता है।

इजरायली न्यूज में किया गया दावा

इजरायली दैनिक समाचार पत्र ने ओपन सोर्सेज से प्राप्त उड़ान ट्रैकिंग डेटा और विमान खोजकर्ताओं के हवाले से बताया कि 24 फरवरी की सुबह ब्रिटेन के तेलअवीव हवाई अड्डे से स्टील्थ लड़ाकू विमानों को उड़ान भरते हुए देखा गया, जिसके बाद वे इजरायल के लिए रवाना हुए। अमेरिकी समाचार आउटलेट्स ने यह भी बताया कि एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि पांचवीं पीढ़ी का विमान दक्षिणी इजराइल में एक इजराइली वायुसेना के अड्डे पर उतरा है।

जिनेवा में अमेरिका-ईरान करेंगे बातचीत

इसके अलावा एबीसी के अनुसार, लड़ाकू विमान अपने ट्रांसपोंडर को निष्क्रिय करके उड़ान भर रहे थे लेकिन उनके साथ ईंधन भरने वाले टैंकर भी थे जिनके ट्रांसपोंडर चालू थे। बता दें कि एक तरफ अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के संकेत मिल रहे हैं तो दूसरी ओर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और दोनों पक्ष गुरुवार को जिनेवा में वार्ता के तीसरे दौर के लिए मिलने वाले हैं।

‘सबसे बड़ा आश्चर्य होगा’

इजरायली अधिकारियों का मानना है कि अमेरिका का हमला अपरिहार्य है, और खबरों के मुताबिक दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारी संपर्क में हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मंगलवार को एक अधिकारी ने कहा कि संघर्ष का राजनीतिक समाधान “हाल का सबसे बड़ा आश्चर्य” होगा, जैसा कि टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट में बताया गया है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है जो अमेरिकी क्षेत्र तक पहुंच सकती हैं। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने पहले ही ऐसी मिसाइलें विकसित कर ली हैं जो यूरोप और विदेशों में हमारे ठिकानों को खतरा पहुंचा सकती हैं, और वे ऐसी मिसाइलें बनाने पर काम कर रहे हैं जो जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका तक पहुंच जाएंगी।

हेक्सागन गठबंधन क्या है, जिस पर पीएम मोदी का साथ चाहते हैं नेतन्याहू; पाकिस्तान में खलबली

pm modi israel visit | latest news | hindi news
India-Israel Hexagon Alliance: पीएम मोदी की इजरायल यात्रा पर है दुनियाभर की नजर (Source: Reuters)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा दो देशों के कूटनीतिक रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दोनों देश सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर समझौते कर सकते हैं लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्लानिंग से मिडिल ईस्ट में हलचल मच गई है। उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे को ‘कट्टरपंथी ताकतों’ के खिलाफ एक नए रणनीतिक गठजोड़ की दिशा में बड़ा कदम बताया। उनके बयान के केंद्र में हेक्सागन गठबंधन है, जिस पर पीएम मोदी और नेतन्याहू मुलाकात के दौरान चर्चा कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…