Marco Rubio India Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे पर आने वाले है। इस दौरान वे मुंबई और गुजरात के जामनगर जाएंगे, जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज का ‘घर’ भी कहा जाता है। इस यात्रा का मकसद रणनीतिक मजबूत करना, वाणिज्यिक निवेश को बढ़ावा देना और ऊर्जा सहयोग बढ़ाना है।

मार्को रूबियो के भारत दौरे की जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को दी। इसमें कहा गया कि विदेश मंत्री न केवल भारत बल्कि उज्बेकिस्तान की यात्रा पर भी होंगे। यह दौरा 17 से 22 अक्टूबर तक होगा।

पहले उज्बेकिस्तान फिर जामनगर का दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा को लेकर बताया गया है कि मार्को रूबियो सबसे पहले उज्बेकिस्तान के समरकंद की यात्रा करेंगे, उसके बाद वे भारत में मुंबई और जामनगर का दौरा करेंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत यात्रा के दौरान वे वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

इस मुलाकात का उद्देश्य अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया जा सके, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जा सके और ऊर्जा सहयोग के विस्तार के अवसरों का पता लगाया जा सके ।

वाणिज्यिक निवेश आर्थिक बढ़ावा

विदेश विभाग ने कहा कि वह वाणिज्यिक निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापारिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मोर्को रुबियो की जामनगर यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शहर रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी का घर है, जो दुनिया का सबसे बड़ा एकल-स्थल शोधन परिसर है, जिसकी प्रतिदिन 1.4 मिलियन बैरल कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता रखता है।

बता दें कि इसी साल मार्च में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से देश की 50 वर्षों में पहली नई तेल रिफाइनरी बनाने की योजना की घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में स्थित होगी और इसकी लागत 300 अरब अमेरिकी डॉलर होगी।

समरकंद में C5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक

भारत यात्रा से पहले, रुबियो समरकंद में आयोजित होने वाली C5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में इस बात पर फोकस होगा कि राजनयिक मंच के माध्यम से रणनीतिक सहयोग किस प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका और मध्य एशियाई देशों के लिए अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है।

उस बैठक में मार्को रुबियो मध्य एशिया के सभी पांच देशों, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिज़ गणराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। 200 से अधिक व्यापारिक नेताओं वाला एक अमेरिकी वाणिज्यिक प्रतिनिधिमंडल रुबियो के साथ जाएगा, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और मध्य एशिया के बीच वाणिज्यिक संबंधों को गहरा करने के प्रयास का संकेत देता।

यह भी पढ़ें: ‘तुम आतंकवादी हो, यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस से भिड़े प्रदर्शनकारी, वीडियो सामने आते ही एक्शन में बांग्लादेश सरकार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख सलाहकार मुहम्मद यूनुस को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित जॉन एफ. कैनेडी (JFK) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विरोध का सामना करना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर…