USA-Canada Trade Deal Cancelled: अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड डील के मुद्दे पर बातचीत टूट गई है और नए समझौतों पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। इस गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि कनाडा के करीब 20 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।
दोनों ही पड़ोसी देशों के बीच पहले से जारी कूटनीतिक और आर्थिक तनाव व्यापारिक समझौतों की वजह पर बढ़ गया है। पिछले साल दोनों देशों के बीच लगभग 880 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था।
मार्क कार्नी ने अमेरिका पर टैरिफ लगाने के दिए संकेत
कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाने के संकेत दिया है। मार्क कार्नी ने कहा है कि अपने कर्मचारियों और कारोबारों की सुरक्षा के लिए कनाडा इन टैरिफ का डॉलर के बदले डॉलर के हिसाब से जवाब देगा।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार आधी रात को अमेरिका की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कनाडा ने हफ्ते की शुरुआत में तय शर्तों के आधार पर समझौते को अंतिम रूप देने से इनकार कर दिया।
पुराने वादों से पीछे हटने की बाद
ग्रीर के मुताबिक अमेरिका ने कनाडा को अपने बाजार में किसी भी बड़े निर्यातक देश की तुलना में सबसे बेहतर शर्तें ऑफर की थीं लेकिन, कनाडा ने नई मांगें रखी और अपने पुराने वादों से पीछे हट गया।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका ने बातचीत के अंतिम क्षणों में जो शर्तें रखी वो पूरी तरह अनुचित और कनाडा को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली थी। मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन के इस रवैये ने किसी भी द्विपक्षीय समझौते की विश्वसनीयता पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने डॉलर टू डॉलर डील होने की मांग भी कही है।
अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले इस 50% टैरिफ का सीधा असर कनाडा से अमेरिका भेजे जाने वाले कुल निर्यात के करीब 5 फीसदी हिस्से पर पड़ेगा। इस टैरिफ के दायरे में रोजमर्रा और खेल के सामान से लेकर मेडिकल उपकरण तक शामिल हैं, जिसमें हॉकी स्टिक से लेकर जीभ की जांच में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की छोटी छड़ियां तक प्रभावित होंगी।
यह भी पढ़ें: आसिम मुनीर को लेकर इमरान खान की पार्टी का बदला स्टैंड, क्या जेल से बाहर आएंगे पाकिस्तान के पूर्व पीएम?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। इस बीच उनके एक करीबी सहयोगी ने कहा है कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता इमरान खान रिहा हो जाते हैं, तो वे आर्मी या उसके चीफ जनरल आसिम मुनीर की आलोचना नहीं करेंगे। यह बात PTI के तेवर में नरमी दिखाती है, जिसने सालों से मिलिट्री लीडरशिप पर हमला किया है। पढ़िए पूरी खबर…
