अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने इस प्रेस बीफ्रिंग में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका या तो कोई अच्छा समझौता करेगा, या फिर वापस युद्ध शुरू कर देगा।

साथ ही ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के बारे में कहा कि ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार होने से दुनिया भर में न्यूक्लियर हथियारों की होड़ मच जाएगी।

छोटी अवधि का ऑपरेशन है- जेडी वेंस

US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह एक छोटी अवधि का ऑपरेशन है और यह काफी हद तक सच भी है। ईरान के साथ युद्ध की सक्रिय अवधि साढ़े पाँच हफ्ते तक चली है। राष्ट्रपति, सैन्य ऑपरेशनों को फिर से शुरू करने के बजाय किसी समझौते को प्राथमिकता देंगे।”

या तो समझौता होगा या फिर जंग- अमेरिकी उपराष्ट्रपति

आगे उन्होंने कहा, “हम या तो कोई ऐसा अच्छा समझौता करेंगे जिससे अमेरिकी लोगों को असल में वह मिल सके जिसकी उन्हें जरूरत है, या फिर हम वापस सैन्य ऑपरेशनों की ओर लौट जाएँगे। यह कोई ‘कभी न खत्म होने वाला युद्ध’ नहीं है। हम अपना काम पूरा करेंगे और फिर घर लौट आएँगे।”

सैन्य अभियान के बीच ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “पाकिस्तान की राजाधानी इस्लामाबाद में हुई बातचीत का मकसद उन देशों के बीच संबंध बनाना था, क्योंकि ईरान और अमेरिका ने लंबे समय से एक-दूसरे से बात नहीं की थी।”

‘दुनिया भर में न्यूक्लियर हथियार की होड़ शुरू होगी’

वहीं, ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियार होने से दुनिया भर में “परमाणु हथियारों की होड़” शुरू हो जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर ईरानी शासन शांति समझौता करने में नाकाम रहता है, तो अमेरिका सैन्य अभियान फिर से शुरू करने के लिए “पूरी तरह तैयार” है।

मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेंस की ये टिप्पणियाँ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले फिर से शुरू करने के फैसले को टालने के एक दिन बाद आईं। ट्रंप ने यह फैसला कतर और UAE जैसे अरब देशों के अनुरोध पर लिया था, जिन्होंने कहा था कि शांति वार्ता में ईरान समझदारी भरा रवैया अपना रहा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “हमें लगता है कि ईरानी समझौता करना चाहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमसे पूरी ईमानदारी के साथ बातचीत करने को कहा है और हमने ठीक वैसा ही किया है।”

ईरान समझौते के लिए बुरी तरह बेताब- ट्रंप

इधर वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा, “अमेरिका ईरान में युद्ध बहुत जल्द खत्म कर देगा; ईरान समझौता करने के लिए बुरी तरह से बेताब है।”

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान साइफर केस: इमरान खान के सत्ता में आने से लेकर ‘अमेरिकी हस्तक्षेप’ से बेदखल किए जाने तक की टाइमलाइन

पाकिस्तानी सियासत में ‘साइफर’ I-0678′ के ‘लीक’ से भूचाल आ गया है। ऐसे दावा किया जा रहा है यह वही दस्तावेज है जिसका जिक्र इमरान खान ने सत्ता गिरने के वक्त किया था। साल 2022 के अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव लाकर सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद इमरान ने आरोप लगाया था कि अमेरिका ने उन्हें सत्ता से हटाने की साजिश रची क्योंकि वह उनकी नीतियों के सामने घुटने टेकने को तैयार नहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें