भारत पर लगने वाले अमेरिकी टैरिफ को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर आई है। अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने दक्षिण एशियाई देश से आने वाले सौर सेल और पैनलों पर एंटी-सबसिडी काउंटरवेलिंग ड्यूटी की घोषणा की है। भारत के अलावा दूसरे इंडोनेशिया और लाओस से आयात होने वाले सोलर पर भी इसी तरह के सौर आयात टैरिफ लगाए गए हैं।

अमेरिकी विभाग की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए फैक्ट शीट के अनुसार, भारत अब आयातों पर सामान्य सब्सिडी दर 125.87% का सामना कर रहा है। जबकि इंडोनेशिया और लाओस पर क्रमशः 104.38% और 80.67% टैरिफ लगाए गए हैं।

सरकारी व्यापार आंकड़े दिखाते हैं कि ये तीनों देश $4.5 बिलियन के आयात के लिए जिम्मेदार हैं जो 2025 के कुल आयात का लगभग दो-तिहाई हिस्सा बनाते हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से सरकारी ट्रेड डेटा में बताया गया है कि इन तीनों देशों से कुल 4.5 अरब डॉलर का आयात हुआ जो 2025 के कुल आयात का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है। जिसके चलते ट्रंप प्रशासन ने यह आरोप लगाया कि भारत, इंडोनेशिया और लाओस ने सोलर मैन्युफैक्चरिंग को अनुचित सब्सिडी दी है।

भारत के संदर्भ में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने खुलासा किया कि 2024 में दक्षिण एशियाई देश से सौर आयात 792.6 मिलियन डॉलर रहा जो 2022 के आंकड़ों से नौ गुना से भी ज्यादा है।

ट्रंप सरकार के ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए यह फैसला अमेरिकी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने वाला माना जा रहा है। हालांकि, इस टैरिफ का असर आखिरकार उपभोक्ताओं के लिए बढ़ी हुई कीमतों के रूप में सामने आ सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं दखल नहीं देता तो पाकिस्तान के पीएम मारे जाते’, भारत-पाक संघर्ष पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि 3.5 करोड़ लोगों का कहना है कि अगर मैंने दखल नहीं दिया होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मारे जाते। पढ़ें पूरी खबर…

यह भी पढ़ें: पिछली सरकार से विरासत में बर्बादी मिली, हमने वो किया जो सदियों में कभी नहीं हुआ: ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया है। उनकी तरफ से एक तरफ पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर जमकर निशाना साधा गया है, उन्होंने अपनी सरकार की भी तारीफ की है। उनका कहना है कि अमेरिका ने पिछले कुछ समय में ऐसे बदलाव देखे हैं जो सदियों में कभी नहीं हुए। पढ़ें पूरी खबर…

स्टोरी अपडेट हो रही है