रविवार सुबह रियो डी जनेरियो में दो हेलिकॉप्टर के आपस में टकराने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अमेरिकी गायक और कॉमेडियन ओलिवर ट्री का भी नाम शामिल है। ओलिवर ट्री अपने वायरल हिट गानों ‘एलियन बॉय’ और ‘लाइफ गोज ऑन’ के लिए मशहूर थे। वह 32 साल के थे। इस घटना से संगीत की दुनिया से जुड़े लोग और ट्री के प्रशंसक बेहद दुखी हैं।

ओलिवर ट्री ने 4 जून को ब्यूनस आयर्स में एक शो किया था और शनिवार को इंस्टाग्राम पर ब्राजील के एक मोहल्ले में फुटबॉल खेलते हुए अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

दमकल विभाग के मुताबिक, टक्कर होने के बाद एक हेलिकॉप्टर पार्किंग में जाकर गिर गया और इससे वहां खड़ी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया है कि हेलिकॉप्टर की आपस में टक्कर कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

अर्जेंटीना के स्ट्रीमिंग आउटलेट ब्लेंडर ने बताया कि यूट्यूब क्रिएटर गैस्पर प्रिम डियाज भी हेलिकॉप्टर में सवार थे। उन्हें ‘गैस्पी’ के नाम से जाना जाता है, उनकी उम्र 23 साल थी और उनके यूट्यूब पर 2.8 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे।

ओलिवर ट्री कौन थे?

कैलिफोर्निया में जन्मे ट्री ने डबस्टेप ट्रैक तैयार किए और शुरुआती दिनों में सैन फ्रांसिस्को में परफॉर्म किया। खाड़ी क्षेत्र में प्रदर्शन किया।

2013 में उन्होंने आर एंड एस रिकॉर्ड्स के जरिये अपना पहला ‘EP Demons’ प्ले रिलीज किया था। उन्हें 2016 में सफलता तब मिली जब उन्होंने व्हेथन के हिट सिंगल ‘When I’m Down’ में काम किया। यह गाना काफी हिट हुआ और इसके बाद उनकी अटलांटिक रिकॉर्ड्स के साथ डील भी हुई। इसके बाद उन्होंने Welcome to LA रिलीज किया था।

ओलिवर ट्री सिर्फ अपने म्यूजिक के लिए ही नहीं बल्कि अपने बाउल-कट हेयरस्टाइल, रेट्रो फैशन और बिलकुल अलग कॉमेडी वाले अंदाज के लिए भी काफी लोकप्रिय थे।

वर्ल्ड टूर पर थे ट्री

ओलिवर ट्री की लोकप्रियता में बड़ा उछाल 2018 में EP Alien Boy के बाद आया। इसके बाद All That x Alien Boy को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जब ओलिवर ट्री की मौत हुई, उस दौरान वह अपने चौथे स्टूडियो एल्बम Love You Madly, Hate You Badly के प्रचार के लिए वर्ल्ड टूर पर थे। यह वर्ल्ड टूर 30 मई को मेक्सिको सिटी से शुरू हुआ था और ट्री को इसके तहत कई देशों में शो करने थे।

कुनिका ने दिया प्रणित मोरे का साथ

कॉमेडियन प्रणित मोरे अपनी कंट्रोवर्सी के चलते इस समय खबरों में बने हुए हैं। 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इस मामले में शनिवार सुबह कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर माफी मांगने का वीडियो साझा किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।