अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ भविष्य में होने वाली संभावित बातचीत से पहले एक नई शर्त उसमें जोड़ दी है। दरअसल, ट्रंप ने ये कहा है कि ईरान के साथ युद्ध में मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का हर्जाना ईरान को देना होगा। ट्रंप ने साफ-साफ कहा है कि इस मुद्दे को भविष्य में होने वाली बातचीत में शामिल किया जाएगा।
ईरानी दावे के बाद ट्रंप का रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप की यह मांग उस दावे के जवाब में आई है जिसमें कहा गया था कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के प्रतिनिधियों ने भी पांच महीने के सैन्य संघर्ष के दौरान ईरान को हुए नुकसान का हर्जाना मांगा है। ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि ईरान की रिक्वेस्ट एक “दिलचस्प आइडिया” है और उन्होंने घोषणा की कि वह तेहरान से भी ऐसी ही मांग की जाएगी।
क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने?
ट्रंप ने कहा कि ईरान को सड़क किनारे बम हमलों और देश से जुड़े दूसरे झगड़ों में मारे गए और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा देना चाहिए। ट्रंप ने कहा, “मैं भी ईरान से उन सभी लोगों के लिए मुआवजे की मांग कर रहा हूं, जिन्हें ईरानी हमलों में मार दिया गया या फिर गंभीर रूप से घायल हुए।” उन्होंने उन झगड़ों का भी जिक्र किया जिनमें ईरानी मिलिट्री कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी शामिल थे।
5 महीने में मारे गए हैं 52 हजार लोग
डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले 50 साल में मारे गए लाखों बेगुनाह अमेरिकियों के परिवार वालों के लिए भी मुआवजा मांगा है। उन्होंने कहा है, “पिछले 50 सालों में ईरान द्वारा मारे गए लाखों बेगुनाह प्रोटेस्टर के परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।” अपनी इस मांग में खास तौर पर USS कोल पर मारे गए लोगों के लिए हर्जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उन लोगों के परिवारों के साथ-साथ “लड़ाई में मारे गए हजारों दूसरे लोगों” के लिए भी हर्जाना चाहिए। ट्रंप ने दावा किया है कि पिछले 5 महीने में 52 हजार लोग मारे गए हैं।
अगली बातचीत में जरूर रखी जाएगी ये मांग- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी इस मांग को सीधे तौर पर भविष्य में होने वाली बातचीत से पहले शर्त के रूप में रख दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ भविष्य की बातचीत में मुआवजे की मांग को शामिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे इसे भविष्य की किसी भी और सभी बातचीत में मजबूती से रखें।”
यह भी पढ़ें: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, कम से कम 77 की मौत, इक्वाडोर, वेनेजुएला और पनामा में भी महसूस हुए झटके
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के काल्डास डिपार्टमेंट के मैनिजेल्स शहर में सोमवार को 7.4 रिक्टर स्केल का जोरदार भूकंप आया है। इस भूकंप ने कई बड़ी-बड़ी इमारतों को हिला दिया है। सोशल मीडिया पर घटना के बाद आए वीडियो के बाद लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इस भूकंप से कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
