होमुर्ज जलमार्ग को लेकर अमेरिका और ईरान एक-दूसरे के सामने हैं। अमेरिका की सेना ने कहा कि उन्होंने ईरानी पोर्ट से निकल रहे 10 जहाजों को रोका और उन्हें वापस भेज दिया। अमेरिकी सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। अमेरिका ने होमुर्ज जलमार्ग की नाकाबंदी कर रखी है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक्स पर लिखा, “सोमवार से अमेरिका की नाकाबंदी के बाद एक भी जहाज होमुर्ज पार नहीं कर सका है और हमने कम से कम 10 जहाजों को वापस भेजा है।”
हालांकि अमेरिकी सेना ने जहाजों की संख्या नौ बताई थी, लेकिन आगे यह भी बताया कि 10वें जहाज को अमेरिका के एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर द्वारा वापस ईरान की ओर मोड़ दिया गया था।
ईरान ने दी धमकी
इसी बीच, ईरान के संयुक्त सैन्य कमान के प्रमुख ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने अपनी नाकाबंदी नहीं हटाई तो खाड़ी क्षेत्र में व्यापार को ठप कर दिया जाएगा। इधर ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने धमकी दी कि अमेरिका उन वित्तीय संस्थानों पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाकर ईरान पर आर्थिक दबाव को और बढ़ाने जा रहा है।
स्कॉट बेसेंट ने इस कदम को बमबारी किए जा रहे अभियान का वित्तीय समतुल्य बताया।
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ईरान के साथ चल रही जंग जल्द ही खत्म होने वाली है।
‘चीन इस कदम से है बेहद खुश’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वह होमुर्ज जलमार्ग को स्थायी स्तर पर खोलने जा रहे हैं और चीन ने इस कदम का स्वागत किया गया। आगे उन्होंने कहा कि चीन इस बात पर भी राजी हुआ है कि वह ईरान को हथियार देने से परहेज करने पर सहमति हो गया है।
अपने ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन इस कदम से बेहद खुश है और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का सुझाव दिया है।
उन्होंने लिखा, “चीन इस बात से काफी खुश है कि मैं होमुर्ज जलमार्ग को हमेशा के लिए खोलने जा रहा हूं। मैं उनके और पूरी दुनिया के लिए यह कर रहा हूं। ऐसी स्थिति दोबारा कभी नहीं आएगी। वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे ईरान को हथियार नहीं देंगे। मैं जब कुछ हफ्तों में वहां जाऊंगा, तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाएंगे। हम मिलकर बहुत समझदारी से और बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। क्या यह लड़ाई-झगड़े से बेहतर नहीं है? पर याद रखना, अगर जरूरत पड़ी तो हमने लड़ने में माहिर हैं और किसी भी और से कही ज्यादा बेहतर!!”
यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले- एक घंटे में उड़ा सकते हैं ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट, होर्मुज जलमार्ग को लेकर चीन पर कसा तंज
ईरान और अमेरिका के बीच जारी दो हफ्ते का सीजफायर आगे बढ़ेगा या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कहा गया है कि उनकी सेना ईरान का हर एक पुल और पावर प्लांट एक घंटे में बर्बाद कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
