अमेरिकी सेना ने शनिवार को बताया कि उसने फरवरी के महीने में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सीरिया में 30 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी सेना की ओर से यह हमले अमेरिकी केंद्रीय कमांड (CENTCOM) ने किये। इस दौरान हथियार भंडारण सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार CENTCOM ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने सीरिया में 10 हमले किए। ये हमले इसलिए किए गए क्योंकि आतंकी समूह के बचे हुए आतंकवादियों पर लगातार सैन्य दबाव बनाए रखा जा सके।

CENTCOM ने कहा है कि 3 फरवरी से 12 फरवरी के बीच ये हवाई हमले किए गए। इसके अलावा 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच आईएसआईएस के कुछ और ठिकानों पर भी पांच हमले किए गए।

इससे पहले अमेरिका ने पल्मायरा में 13 दिसंबर को हुए हमले के लिए आईएस को जिम्मेदार ठहराया था। इस हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक मारे गए थे। इसके बाद अमेरिका ने हमले शुरू किए और अब तक आईएस के कम से कम 50 आतंकवादी मारे गए या पकड़े गए हैं।

सीरिया की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, 8 की मौत, 18 घायल

इस बीच, सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकारी बलों ने देश के पूर्वी इलाके में स्थित अल-तनफ अड्डे पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। इसका इस्तेमाल अमेरिकी सैनिकों द्वारा आईएस के खिलाफ लड़ाई के तहत कई सालों से किया जा रहा था। साल 2014 में जब आईएस ने सीरिया और इराक के बड़े हिस्सों में खिलाफत की घोषणा की, तब अल-तनफ अड्डे ने एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने सीरिया में की जबरदस्त बमबारी, ISIS के कई ठिकाने नष्ट