US Midterm Election Results 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। मिडटर्म चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिल गया। हालांकि ट्रंप राष्ट्रपति बने रहेंगे लेकिन अब आगे का रास्ता उनके लिए आसान नहीं रहेगा। इन नतीजों का असर न केवल अमेरिका, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिलेगा। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को अपने मजबूत गढ़ माने जाने वाले टेक्सास, जॉर्जिया, आयोवा और ओहायो जैसे राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां उसने डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों गवर्नर के पद गंवा दिए।
इसके अलावा टेक्सास, मेन, साउथ कैरोलिना, नॉर्थ कैरोलिना, कंसास, आयोवा और ओहायो में संसद की सीट पर भी पार्टी को झटका लगा। ट्रंप ने इन राज्यों के मतदाताओं से यह कहते हुए मतदान की अपील की थी कि वह उन्हें (ट्रंप को) चुनाव मैदान में मानकर वोट करे। डेमोक्रेट ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) दोनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के दोनों सदनों में रिपब्लिकन के कब्जे को समाप्त कर दिया।
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत हुई और उन्हें दोनों सदनों में बहुमत मिल गया। नतीजों के बाद अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार के लिए ईरान के साथ युद्ध और इजरायल के साथ रिश्ते को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि 2024 में डोनाल्ड ट्रंप का साथ देने वाले कई वोटर्स ने प्रशासन की नीतियों के विरोध में पाला बदल लिया। पढ़ें पूरी खबर
चुनाव में हार के पीछे 4 कारण जो वेंस ने बताए हैं…
मैं डेमोक्रेट्स को बधाई देता हूं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में हार स्वीकार की और कहा कि वह डेमोक्रेट के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 'सीबीएस न्यूज' से कहा, "मैं डेमोक्रेट्स को बधाई देता हूं और मैं अपने देश की भलाई के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए आशान्वित हूं। मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"
ट्रंप का दौर समाप्त हो गया- रिपब्लिकन नेता क्रिस क्रिस्टी
रिपब्लिकन नेता क्रिस क्रिस्टी ने 'एबीसी न्यूज' से कहा, ''ट्रंप का दौर समाप्त हो गया है।'' राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच में होने के कारण इन्हें मध्यावधि चुनाव कहा जाता है।
क्यों हारे ट्रंप?
रिपब्लिकन पार्टी की इस बड़ी हार की मुख्य वजह ट्रंप की नीतियों के प्रति लोगों में व्याप्त असंतोष को माना जा रहा है। खासकर ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जिसके कारण जीवन-यापन की लागत और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
आसान नहीं होगा ट्रंप के लिए आगे का रास्ता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। मिडटर्म चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिल गया। हालांकि ट्रंप राष्ट्रपति बने रहेंगे लेकिन अब आगे का रास्ता उनके लिए आसान नहीं रहेगा।
US Midterm Elections 2026 LIVE: स्पेन के प्रधानमंत्री ने ट्रंप को घेरा
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ का ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर मतभेद रहा है। उन्होंने मिडटर्म चुनावों के नतीजों का जश्न मनाया। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, "कल अमेरिकी जनता ने उन नीतियों के खिलाफ मतदान किया जो केवल लोगों को गरीब बनाती हैं। नफरत के खिलाफ, लिंगभेद के खिलाफ, जलवायु परिवर्तन से इनकार के खिलाफ और एक वर्ग के विशेषाधिकारों के खिलाफ लोगों ने वोट किया।"
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का रिएक्शन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अमेरिकी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब दुनिया के पास ईरान युद्ध को सुलझाने और जीवनयापन की लागत को कम करने पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है।
गवर्नर की 36 में से 31 सीटों के आए नतीजे
अमेरिका में गवर्नर की कुल 36 सीटों में से 31 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 20 डेमोक्रेट्स और 11 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।
सीनेट के चुनाव में किसने कितनी सीटें जीतीं?
सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 19 और रिपब्लिकन पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं।
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीयों की स्थिति क्या रही? जानें कौन जीता और कौन हारा
अमेरिकी सीनेट पर डेमोक्रेटिक पार्टी का कब्जा
अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव 2026 के नतीजे अब स्पष्ट छवि की तरफ बढ़ रहे हैं। एसोसिएटेड प्रेस के अनुमानों के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी का अमेरिकी सीनेट पर पूरी तरह से कब्जा हो गया है। ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन सीनेट का चुनाव हार गई है। वहीं हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के नतीजों में भी डेमोक्रेटिक पार्टी काफी आगे है।
भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम चुनाव जीते
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक नेता सुहास सुब्रमण्यम अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के 10वें संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ को हराया है।
2024 के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट चुनाव हारे
ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ओहियो गवर्नर की रेस में एमी एक्टन से चुनाव हार गए हैं। वह ट्रंप के सपोर्ट से ही गवर्नर का चुनाव लड़े थे। वह 2024 के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट रह चुके हैं।
साउथ कैरोलिना से जीतीं एनी एंड्रयूज
साउथ कैरोलिना की सीनेट दौड़ जीतने के बाद एनी एंड्रयूज ने कहा- यह सीनेट सीट किसी एक परिवार, किसी एक पार्टी या वाशिंगटन डी.सी. की नहीं है... मैं एक स्वतंत्र आवाज बनूंगी, जो साउथ कैरोलिना के भले के लिए रिपब्लिकन या डेमोक्रेट, किसी के भी साथ मिलकर काम करेगी... मुझे चुनाव लड़ने के लिए वाशिंगटन से किसी ने नहीं बुलाया। किसी ने मुझे यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट की सीट नहीं दी, और न ही किसी ने मुझे कोई स्क्रिप्ट लिखकर दी। वाशिंगटन में मेरा किसी पर कोई एहसान नहीं है। मेरा जो कुछ भी है, वह साउथ कैरोलिना के लिए है।
'अगर मैं उम्मीदवार होता तो चुनाव जरूर जीतता'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, "मैं चुनाव में उम्मीदवार नहीं था। अगर मैं उम्मीदवार होता, तो हम बहुत बड़े अंतर से जीतते।
US Midterm Elections 2026 LIVE: जीत रहे भारतीय मूल के उम्मीदवार
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों के भी नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है जबकि ट्रंप की पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। भारतीय मूल की डेमोक्रेट कैंडिडेट पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन केसी असकर को हराकर US हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीता है। वहीं डेमोक्रेट्स ने नॉर्थ कैरोलिना में सीनेट सीट जीत ली है।
US Midterm Elections 2026 LIVE: डेमोक्रेट्स को संसद में बहुमत मिला तो ट्रंप ने दी सख्त संकेतों वाली चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करते हैं, तो उनके पास सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिले व्यापक अधिकार हैं। चुनाव परिणामों के बीच ट्रंप का यह बयान अमेरिकी राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है।
US Midterm Elections 2026 LIVE: अमेरिकी सीनेट में पहुंचने वाले पहले समलैंगिक पुरुष बने क्रिस पप्पास
न्यू हैम्पशायर में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार क्रिस पप्पास ने रिपब्लिकन जॉन सुनुनू को हराकर सीनेट सीट जीत ली है। इस जीत के साथ पप्पास अमेरिकी सीनेट के पहले खुले तौर पर समलैंगिक पुरुष सदस्य बनने जा रहे हैं।
US Midterm Elections 2026 LIVE: अमेरिकी संसद पर किसका होगा नियंत्रण, सस्पेंस बरकरार
435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा और 100 सदस्यीय सीनेट पर नियंत्रण की लड़ाई अभी निर्णायक रूप से समाप्त नहीं हुई है। डेमोक्रेट्स को प्रतिनिधि सभा में तीन और सीनेट में चार सीटों का शुद्ध लाभ चाहिए। कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में मतगणना और नतीजों का इंतजार जारी है।
US Midterm Elections 2026 LIVE: ट्रंप सरकार से नाराज दिखे अमेरिकी मतदाता
एसोसिएटेड प्रेस के वोटर पोल के मुताबिक, करीब 75 प्रतिशत मतदाताओं ने देश की मौजूदा दिशा को लेकर नाराजगी या असंतोष जताया। महंगाई, रोजमर्रा की बढ़ती लागत और लोकतंत्र की स्थिति प्रमुख चुनावी मुद्दे रहे। इन नतीजों को ट्रंप प्रशासन के लिए अहम राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।
US Midterm Elections 2026 LIVE: अमेरिकी सीनेट में एक साथ होंगी तीन अश्वेत महिलाएं
इलिनॉय से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जुलियाना स्ट्रैटन की जीत ने अमेरिकी राजनीति में इतिहास रच दिया है। उनके सीनेट पहुंचने के साथ पहली बार अमेरिकी सीनेट में एक ही समय पर तीन अश्वेत महिलाएं सदस्य होंगी। यह अमेरिकी प्रतिनिधित्व के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
US Midterm Elections 2026 LIVE: जॉन ओसॉफ ने जीता दोबारा सीनेट चुनाव
जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक कॉलिन्स को हराकर दोबारा जीत दर्ज की है। उनकी जीत से रिपब्लिकन पार्टी को इस सीट पर कब्जा जमाने में नाकामी मिली। यह मुकाबला सीनेट में बहुमत की लड़ाई के लिहाज से बेहद अहम था।
US Midterm Elections 2026 LIVE: नॉर्थ कैरोलाइना में डेमोक्रेट्स ने पलटी बाजी
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार रॉय कूपर ने नॉर्थ कैरोलाइना की अहम सीनेट सीट जीत ली है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइकल व्हाटली को हराया। इस जीत से सीनेट में बहुमत हासिल करने की डेमोक्रेट्स की उम्मीदों को मजबूती मिली है।
US Midterm Elections 2026 LIVE: एग्जिट पोल के शुरुआती आंकड़े आने शुरू
अमेरिकी मीडिया ने एग्जिट पोल के शुरुआती आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। अलग-अलग राज्यों में मतदान खत्म होने के साथ वहां के एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ रहे हैं।
US Midterm Elections 2026 LIVE: अमेरिका में सबसे पहले इंडियाना और केंटकी में मतदान केंद्र बंद
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में सबसे पहले इंडियाना और केंटकी के कुछ हिस्सों में मतदान केंद्र बंद हुए। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह 4:30 बजे (अमेरिकी समय शाम 6 बजे) वोटिंग खत्म हुई। हालांकि, दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में मतदान जारी रहा।
US Midterm Elections 2026 LIVE: सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल को दी मात
एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, वार्नर के प्रतिद्वंद्वी बर्ट मिजुसावा अमेरिकी सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल हैं। वह अफगानिस्तान युद्ध में भी शामिल रहे हैं। जीत के बाद मार्क वार्नर सीनेट की खुफिया समिति के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगे।
US Midterm Elections 2026 LIVE: वर्जीनिया से मार्क वार्नर ने जीता सीनेट चुनाव
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा सीनेटर मार्क वार्नर ने वर्जीनिया से जीत दर्ज की है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार बर्ट मिजुसावा को हराया। इसके साथ ही वार्नर ने सीनेट में अपना चौथा कार्यकाल हासिल कर लिया है।
US Midterm Elections 2026 LIVE: भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नफरत पर बोलीं वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती नफरत और भेदभाव का मुद्दा भी मध्यावधि चुनाव के दौरान उठा है। वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर गजाला हाशमी ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदायों में इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता है। उन्होंने मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने तथा स्कूलों में बच्चों को निशाना बनाकर की जाने वाली बदमाशी रोकने की जरूरत बताई। हाशमी ने इस मुद्दे पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील भी की।
US Midterm Elections 2026 LIVE: कार्ड 2: H-1B वीजा और महंगाई से परेशान भारतीय-अमेरिकी मतदाता
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बीच भारतीय मूल के मतदाताओं के लिए H-1B वीजा, रोजगार, महंगाई और भारत-अमेरिका संबंध अहम मुद्दे बने हुए हैं। कार्नेगी के सर्वे के मुताबिक, 64 फीसदी भारतीय-अमेरिकियों ने ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीति पर असंतोष जताया। वहीं, 68 फीसदी ने घरेलू आर्थिक नीतियों और 70 फीसदी ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नीतियों को लेकर नाराजगी जाहिर की। इन मुद्दों का असर भारतीय मूल के पेशेवरों और उनके परिवारों पर भी पड़ सकता है।
US Midterm Elections 2026 LIVE: ट्रंप और अमेरिकी कांग्रेस, दोनों के कामकाज से मतदाता नाखुश
AP Voter Poll के मुताबिक, अमेरिका के करीब 60 फीसदी मतदाता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज से असंतुष्ट हैं। वहीं, लगभग 75 फीसदी मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि चुनाव के दौरान मतदाताओं में राष्ट्रपति के साथ-साथ अमेरिकी संसद के कामकाज को लेकर भी असंतोष है।
