US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध को शुरू हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन स्थिति हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा खराब होती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक्सियोस को बताया कि ईरान में निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है और वहां युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान कमर्शियल जहाजों पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई और एक लापता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। तुर्की के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगन ने कहा कि ईरान में युद्ध को रोकना होगा, इससे पहले कि पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ जाए। उन्होंने कहा कि इसका समाधान कूटनीति में ही है। पूरे पश्चिम एशिया में तनाव है, तेल सप्लाई कई जगह बाधित है और पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। एक तरफ चुनौतियां बढ़ रही हैं तो वहीं इजरायली प्रधानमंत्री ऐलान कर चुके हैं कि अब ईरान की सरकार को उखाड़ फेंकना ही एक मात्र लक्ष्य है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रणनीति स्पष्ट कर चुके हैं। उनका कहना है कि ईरान की नौसेना को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में अमेरिका ने Strait of Hormuz के पास ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाज़ों पर हमला किया है। यहां जानिए ईरान-इजरायल युद्ध के तीन बड़े अपडेट-

अमेरिका का बड़ा दावा: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सेना की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान अब तक ईरान में 5,000 से अधिक लक्ष्यों पर सटीक हमला किया गया।

ट्रंप का नया बयान: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब ईरान की तरफ से हो रहे ड्रोन हमले काफी कम हो चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि जंग जल्द ही खत्म हो जाएगी। एक दूसरे बयान में उन्होंने यह भी कहा है कि अभी तक अमेरिका ने युद्ध से उतना हासिल नहीं किया जो उम्मीद थी।

लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इज़रायल के दो हवाई हमलों में एक पैरामेडिक समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई। अल-हौश में भी एक शख्स ने जाम गंवाई है और आठ घायल हुए हैं।

ईरान जहां कई खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है, इस बीच मुस्लिम देश पाकिस्तान इस पूरे झगड़े में न्यूट्रल देखने की कोशिश कर रहा है। युद्ध के मद्देनजर पाकिस्तान ने मार्च के आखिर तक स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है। वहीं अगले दो महीनों के लिए हफ़्ते में चार दिन काम और जंगी जहाज से कमर्शियल जहाज़ों को सुरक्षा देने का भी फैसला लिया है।

Live Updates
23:51 (IST) 11 Mar 2026

ईरान में 1,300 से अधिक नागरिक मारे गए

ईरान ने कहा कि इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों में 1,300 से अधिक नागरिक मारे गए हैं और लगभग 10,000 नागरिक स्थलों को निशाना बनाया गया है।

23:50 (IST) 11 Mar 2026

आईआरजीसी के गुर्गों को मार गिराया गया- इजरायली सेना

इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि हालिया हमलों में ईरान में स्थित आईआरजीसी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक कमांड सेंटर में काम कर रहे ईरानी शासन के गुर्गों को मार गिराया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि आईआरजीसी की वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक कमांड सेंटर और सिचुएशन रूम के साथ-साथ बैलिस्टिक मिसाइलों के भंडारण और निर्माण स्थलों को भी निशाना बनाया गया।

21:02 (IST) 11 Mar 2026

ईरान में निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक्सियोस को बताया कि ईरान में निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है और वहां युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा। एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा, "थोड़ा बहुत इधर-उधर की बातें हैं लेकिन जब भी मैं चाहूं, यह युद्ध समाप्त हो जाएगा।"

20:23 (IST) 11 Mar 2026

जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री से बात की

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की। जयशंकर ने X पर एक पोस्ट में कहा, "रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अच्छी टेलीकॉन्फ्रेंस हुई। हमने पश्चिम एशिया संघर्ष और उससे संबंधित राजनयिक प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही हमने द्विपक्षीय सहयोग के एजेंडे की भी समीक्षा की।"

19:24 (IST) 11 Mar 2026

माइक्रोवेव और इंडक्शन का उपयोग करें- IRCTC

IRCTC ने खानपान इकाइयों से एलपीजी की संभावित कमी से निपटने के लिए माइक्रोवेव और इंडक्शन का उपयोग करने को कहा है।

18:05 (IST) 11 Mar 2026

कमर्शियल जहाजों पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत- विदेश मंत्रालय

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान कमर्शियल जहाजों पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई और एक लापता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

17:32 (IST) 11 Mar 2026

मोजतबा खामेनेई की बढ़ाई गई सुरक्षा

अमेरिका-इजरायल के हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा के लिए एक विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाई तैनात की गई है।

16:58 (IST) 11 Mar 2026
होर्मुज में थाई जहाज पर हमला

थाईलैंड की मीडिया ने जानकारी दी है कि होर्मुज के पास थाई झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर हमला हुआ, जिससे जहाज डैमेज हो गया और 23 क्रू मेंबर्स को बाहर निकालना पड़ा।

https://twitter.com/ANI/status/2031691096120758366

16:56 (IST) 11 Mar 2026

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के युद्ध की मेलोनी ने की आलोचना

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के युद्ध की आलोचना की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे से बाहर हस्तक्षेपों के बढ़ते और खतरनाक ट्रेंड का हिस्सा भी बताया। इटली में मेलोनी के विपक्षियों ने आरोप लगाया था कि उनकी दक्षिणपंथी सरकार अपने सहयोगियों के प्रति बहुत नरम रही है।

16:14 (IST) 11 Mar 2026

थाई मालवाहक जहाज पर हमला

थाई नौसेना ने बताया कि बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक थाई मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जिसमें अब तक 20 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया है। थाई नौसेना द्वारा साझा की गई तस्वीरों में जहाज के पिछले हिस्से से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है और पानी में जीवनरक्षक नौकाएं तैर रही हैं। नौसेना ने एक बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के एक बंदरगाह से रवाना होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय पोत पर हमला हुआ।

15:36 (IST) 11 Mar 2026

काला सागर स्थित एक हवाई बेस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती कर सकता है रोमानिया

अमेरिका ने रोमानिया से पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों में सहायता के लिए काला सागर स्थित एक हवाई बेस पर लड़ाकू विमानों की अस्थायी तैनाती की बात कही थी। रोमानिया जल्द ही इसकी मंजूरी दे सकता है।

15:33 (IST) 11 Mar 2026

इससे पहले पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ जाए, ईरान में युद्ध रोकना होगा- एर्दोगन

तुर्की के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगन ने कहा कि ईरान में युद्ध को रोकना होगा, इससे पहले कि पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ जाए। उन्होंने कहा कि इसका समाधान कूटनीति में ही है।

13:15 (IST) 11 Mar 2026

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, चार जख्मी

दुबई एयरपोर्ट के आसपास दो ड्रोन गिरे। इस घटना में चार लोग घायल हुए। दुबई एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सामान्य रूप से जारी है।

11:38 (IST) 11 Mar 2026

होर्मुज में मालवाहक पोत पर मिसाइल से हमला

ब्रिटेन की सेना ने जानकारी दी  कि होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक पोत पर मिसाइल से हमला होने के बाद उसमें आग लग गई।

11:27 (IST) 11 Mar 2026

बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी जहाज नष्ट किए- अमेरिकी सेना

अमेरिका ने कहा है कि उसने बारूदी सुरंग बिछाने वाले ईरान के 16 जहाज नष्ट किए हैं वहीं ईरान ने क्षेत्र के तेल निर्यात को रोकने का प्रण करते हुए कहा कि वह अपने दुश्मनों को ''एक लीटर'' भी तेल भेजने की अनुमति नहीं देगा।

11:16 (IST) 11 Mar 2026

दुनिया में तेल की कीमतें

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 17% गिरकर 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई। बाद में अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट द्वारा X पर पोस्ट किए जाने के बाद कीमतें फिर उछलकर करीब 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं।

11:14 (IST) 11 Mar 2026

कतर में कैसी है स्थिति?

रक्षा मंत्रालय की ओर से मिसाइल हमले को इंटरसेप्ट किए जाने की पुष्टि के बाद कतर ने एक और संदेश जारी किया है। कहा गया है कि सुरक्षा खतरा खत्म हो चुका है और स्थिति सामान्य हो गई है।

10:58 (IST) 11 Mar 2026

IEA ने अपने इतिहास में सबसे बड़े तेल भंडार को छोड़ने का प्रस्ताव दिया

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मंगलवार को अधिकारियों के हवाले से कहा कि इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने ईरान के साथ अमेरिका-इज़रायल युद्ध के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए अपने इतिहास में सबसे बड़े तेल भंडार को छोड़ने का प्रस्ताव दिया है। अखबार ने कहा कि यह तेल छोड़ने की मात्रा 182 मिलियन बैरल से ज़्यादा होगी, जिसे IEA के सदस्य देशों ने 2022 में दो बार बाज़ार में उतारा था।

10:55 (IST) 11 Mar 2026

रिहायशी इलाकों पर हमले का जवाब देगा ईरान

ईरान की सेना से जुड़े एक न्यूज आउटलेट ने बुधवार को आर्म्ड फ़ोर्स के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि ईरान रिहायशी इलाकों में हाल ही में हुए अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब देगा। यह हमला युद्ध शुरू होने के बाद से देश पर हुए सबसे बड़े हमलों के बाद हुआ।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी आर्म्ड फ़ोर्स के प्रवक्ता अबोलफजल शेखरची ने इलाके के देशों और मुसलमानों से भी अपील की कि वे "अमेरिका और इजरायल की छिपने की जगहों" के बारे में बताएं ताकि ईरानी हमलों की सटीकता और असर को ज्यादा से ज्यादा किया जा सके और आम लोगों को कम से कम नुकसान हो।

09:42 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: तेहरान एयरपोर्ट पर बमबारी

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान के मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास धमाकों की आवाज सुनाई दी है। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है।

09:41 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: इराक का बड़ा दावा

इराक की इस्लामिक रेजिस्टेंस ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में इराक और आसपास के क्षेत्र में अमेरिकी बलों के खिलाफ 31 हमले किए हैं।

09:38 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: कुवैत ने गिराए 8 ड्रोन

कुवैत नेशनल गार्ड ने कहा है कि उसने आठ ड्रोन मार गिराए हैं। गार्ड के मुताबिक यह कार्रवाई सुरक्षा बढ़ाने, अहम ठिकानों की रक्षा करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के प्रयासों के तहत की गई।

08:40 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: ईरान के उर्जा ढांचे पर रुकेंगे हमले?

Axios की रिपोर्ट में तीन सूत्रों के हवाले से मंगलवार को कहा गया कि अमेरिका ने इज़रायल से ईरान की ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने को कहा है

08:39 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: कितने अमेरिकी सैनिक घायल?

पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। पेंटागन के मुताबिक, इनमें से अधिकांश चोटें मामूली हैं और 108 सैनिक फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

08:38 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: कब खत्म होगा युद्ध?

इज़रायल के विदेश मंत्री गिडोन सार ने मंगलवार को कहा कि इज़रायल ईरान के साथ अंतहीन युद्ध नहीं चाहता और लड़ाई कब खत्म होगी, इस पर वो अमेरिका के साथ मिलकर फैसला करेगा

08:36 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: मुकेश अंबानी का निवेश, ट्रंप का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका 50 साल में पहली बार नया ऑयल रिफाइनरी प्लांट बनाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज निवेश करेगी।

08:34 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: लेबनान में इजरायली हमले जारी

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इज़रायल के दो हवाई हमलों में एक पैरामेडिक समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई। अल-हौश में भी एक शख्स ने जाम गंवाई है और आठ घायल हुए हैं।

08:34 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: ट्रंप को जंग खत्म होने की उम्मीद

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब ईरान की तरफ से हो रहे ड्रोन हमले काफी कम हो चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि जंग जल्द ही खत्म हो जाएगी।

08:33 (IST) 11 Mar 2026

Iran-Israel LIVE: अमेरिका को जंग से क्या हासिल?

प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सेना की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान अब तक ईरान में 5,000 से अधिक लक्ष्यों पर सटीक हमला किया गया।

23:41 (IST) 10 Mar 2026

इजरायली हमले में चार ईरानी राजनयिकों की मौत

ईरान के सरकारी मीडिया ने मंगलवार को ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमीर सईद इरावानी के हवाले से बताया कि रविवार को लेबनान में इजरायली हमले में चार ईरानी राजनयिक मारे गए।